Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » समर्थन में कर्मचारी व मजदूर सड़कों पर उतरे कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के

समर्थन में कर्मचारी व मजदूर सड़कों पर उतरे कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के

faridabadnews24By faridabadnews24December 4, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को कर्मचारी, किसान व मजदूर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस  प्रर्दशन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया और केन्द्र सरकार से किसान व खेती विरोधी तीनों कृषि कानूनों और बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लेने की मांग की गई। प्रर्दशन में चेतावनी दी गई कि अगर शीध्र किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी, किसान व मजदूर बड़े आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे। एक अन्य पारित किए गए प्रस्ताव में बुधवार को अंतर जिला तबादले रद्द करने की मांग को लेकर पंचकूला में प्रर्दशन कर रहे जेबीटी शिक्षकों पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने और वाटर कैनन का प्रयोग करने की घोर निन्दा की और रद्द किए तबादले आदेशों को वापस लेने की मांग की गई। प्रर्दशन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,उप प्रधान अतर सिंह केशवाल,प्रेस सचिव राजबेल देसवाल, संगठनकर्ता मुकेश बेनीवाल, किसान संधर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह व रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा से रामभरोसे आदि नेता कर रहे थे। प्रर्दशन में सभी वक्ताओं ने सत्ता के नशें में चूर केन्द्र सरकार द्वारा संसद में जबरन तरीके से पारित किए गए तीन कृषि कानूनों को किसान व खेती विरोधी और कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने वाले कानून बताया गया। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर गंभीरता से बातचीत करने की बजाय रस्म अदायगी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बातचीत का सिलसिला चल रहा है और दुसरी तरफ प्रधानमंत्री कृषि कानूनों को किसानों के हित में बता रहे हैं। इससे सरकार की नीयत का साफ पता चलता है।प्रर्दशन से पूर्व कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों व पेंशनर्स ने बीके चौक नगर निगम मुख्यालय पर सभा का आयोजन किया और इसके बाद नीलम चौक तक किसान आंदोलन के समर्थन और किसानों की एकजुटता में आक्रोश मार्च किया। प्रर्दशन के बाद आयोजित बैठक में 5 दिसंबर को किसानों की विस्तृत बैठक कर आगामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। प्रर्दशन में बिजली कर्मचारी नेता शब्बीर अहमद, कृष्ण कुमार, गिरीश राजपूत व डिगंबर सिंह,खंड प्रधान करतार सिंह, सचिव जगदीश चंद्र, बल्लभगढ़ के प्रधान रमेश चन्द्र तेवतिया, टूरिज्म निगम से डिगंबर डागर,नगर निगम से सुनील चिंडालिया,श्रीनंद ढकोलियां,रिटायर्ड कर्मचारी संघ से रामभरोसे, मजदूर संगठन सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर,उप प्रधान बीरेंद्र डंगवाल, विजय झा आदि मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 In support of the workers and laborers they took to the streets of the agitation against the agricultural laws
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.