फरीदाबाद : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कार्यकारिणी घोषित कर दी I इसमें मूलचंद मित्तल और आरएन सिंह को ज़िला महामंत्री, मान सिंह, अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, संजीव भाटी, पंकज रामपाल को ज़िला उपाध्यक्ष, हरेंद्र भड़ाना, भारती भाकुनी, पुनीता झा, सुनीता बघेल, मुकेश अग्रवाल, रविंद्र त्यागी को ज़िला सचिव, राजन मुथरेजा को ज़िला कोषाध्यक्ष और विनोद गुप्ता को ज़िला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए। भगवान सिंह को ओबीसी मोर्चा, नरेश नंबरदार को अनुसूचित मोर्चा, सुखबीर मलरेना को किसान मोर्चा, राज़बाला सरदाना को महिला मोर्चा, पंकज सिंगला को युवा मोर्चा व लाजर रणजीत सेन को अल्पसंख्यक मोर्चा का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गयाI ज़िलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन से जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलेगी।


