Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, 8 दिसंबर को भारत बंद में किसानों का देगी साथ AAP

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, 8 दिसंबर को भारत बंद में किसानों का देगी साथ AAP

faridabadnews24By faridabadnews24December 6, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी आठ दिसंबर के भारत बंद में किसानों का साथ देगी। आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से किसानों का साथ देने की अपील की है। यह जानकारी देते हुए आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि केंद्र सरकार का ढुलमुल रवैया किसानों को परेशान कर रहा है।गोपाल राय ने कहा कि किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार कानूनों के फायदे गिना रही है, जो बहुत ही निराशाजनक है। उन्होंने इस तुरंत वापस लेने की मांग की।

सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि  किसान आंदोलन अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। 8 दिसंबर को सभी किसान संगठनों ने भारत बंद का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी इसे समर्थन देती है। हम पंजाब में भी पहले से ही किसानों के संघर्ष में शामिल हैं। हम सभी राजनीतिक पार्टी और लोगों से अपील करते हैं कि इस भारत बंद का समर्थन करें।भगवंत मान ने कहा कि सरकार अहंकारी, अड़ियल और टालमटोल रवैये से चल रही है। नियत साफ हो तो इतनी बैठक की आवश्यकता नही है। बैठक इतनी देर से इसलिए चलती है क्योंकि मंत्री को फैसला लेने का अधिकार नही है, उन्हें किसी और से आदेश लेना होता है।

आप ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और इन तीनों कृषि कानून को वापस लिया जाए। मान ने कहा कि मैं कृषि मंत्री से कहना चाहूंगा कि कानून वापस ले लो। सरकार ये समझ ले जितने दिन सरकार लगाएगी उतनी भीड़ बढ़ती जाएगी। किसान पीछे हटने वाले नही हैं।

AAP will support farmers in Bharat Bandh on 8 December Demand to call a special session of Parliament faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.