Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसानों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद

किसानों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद

faridabadnews24By faridabadnews24December 8, 2020No Comments6 Mins Read

नई दिल्ली : नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से प्रदर्शन को समर्थन मिला है। उन्होंने एक दिन का उपवास रखा है। वहीं प्रदर्शन के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों और कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों में बंद का असर पड़ने की संभावना है। किसानों और केंद्र सरकार के बीच इसे लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। किसान यूनियनों ने कहा है कि वे सरकार द्वारा प्रस्तावित किए जा रहे कृषि कानूनों में संशोधन से संतुष्ट नहीं हैं। दोनों के बीच कल (बुधवार) को फिर बातचीत होनी है।

किसान नेताओं ने कहा कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। लगभग सभी विपक्षी दलों और कई ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ और किसानों का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुरक्षा कड़ी करने और कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

LIVE Bharat Bandh Updates

– बिहार: किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के गंज चौक पर टायर जलाया।

– सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को आंदोलनरत किसानों को समर्थन देने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरे देश में फैलना चाहिए ताकि सरकार किसानों के हितों के लिए काम करे। एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध की सराहना करते हुए कहा कि आंदोलन के पिछले 10 दिनों में कोई हिंसा नहीं हुई है।

– कर्नाटक: किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। इस दौरान पार्टी के नेता सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद, रामलिंग रेड्डी और अन्य उपस्थित रहे।

– दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार हरियाणा जाने के लिए दौराला, कपासेरा, राजोखरी एनएच 8, बिजवासन / बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा सीमाएं खुली हुई हैं। टिकरी, झारोदा बॉर्डर और धनसा बंद हैं। बदुसराय सीमा कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है।

– पश्चिम बंगाल: कोलकाता में भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रेल रोकी।

– कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। किसान यूनियनों ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है।

– भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर हमारे द्वारा बुलाए गए भारत बंद में कोई 2-3 घंटे के लिए फंस जाता है, तो हम उन्हें पानी और फल देंगे। हमारी एक अलग अवधारणा है।

–  समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार उत्तर प्रदेश में ‘भारत बंद’ के आह्वान को देखते हुए हाई अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को ‘भारत बंद’ के कारण कोई असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस को किसानों के साथ किसी भी टकराव से बचने की सलाह दी है । दिल्ली और अन्य राज्यों से सटे सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अतिरिक्त बलों को वहां तैनात किया गया है।– आंध्र प्रदेश: वामपंथी राजनीतिक दलों ने आज के भारत बंद के समर्थन में विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

– ओडिशा: वाम राजनीतिक दल, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियनों ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दिया।

– महाराष्ट्र: स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने बुलढाणा के मलकापुर में आज एक ट्रेन को रोक दिया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया।

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी

बंद और विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को अपनी एडवाजरी में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य और शारीरिक दूरी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया कि है ‘भारत बंद’ और एहतियाती कदम के दौरान शांति बनाए रखी जाए ताकि देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।

विपक्षी दलों पर भाजपा ने साधा निशाना 

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि उनपर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देशभर के विभिन्न चुनावों में लोगों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद विपक्षी दल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन में शामिल हुए हैं। प्रसाद ने कहा कि किसानों का एक वर्ग निहित स्वार्थों के साथ कुछ लोगों के बहकावे में आ गया है और कहा कि सरकार सुधारों के बारे में उनकी गलतफहमियों को दूर करने के लिए काम कर रही है।

दोपहर 3 बजे तक ‘चक्का जाम’ 

क्रांति किसान यूनियन के पंजाब इकाई के अध्यक्ष दर्शन पाल ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक ही ‘चक्का जाम’ रहेगा। राजनीतिक पार्टियों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि लोगों को विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यातायात अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि आंदोलनकारी किसान हरियाणा के भीतर विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर धरने पर बैठ सकते हैं और उन्हें कुछ समय के लिए अवरुद्ध सकते हैं। जाम का सबसे ज्यादा असर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच  दिखने उम्मीद है। इसके चलते मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-अंबाला (NH-44), दिल्ली-हिसार (NH-9), दिल्ली-पलवल (NH-19) और दिल्ली से रेवाड़ी (NH-48) हाईवे कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकता है।

Anna Hazare came out in support of farmers faridabadnews faridabadnews24 India closed against new agricultural laws
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.