Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबादः नगर निगम मुख्यालय में प्रापर्टी आइडी न बनाए जाने को लेकर इन दिनों लोग परेशान हैं

फरीदाबादः नगर निगम मुख्यालय में प्रापर्टी आइडी न बनाए जाने को लेकर इन दिनों लोग परेशान हैं

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में प्रापर्टी आइडी न बनाए जाने को लेकर इन दिनों लोग परेशान हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष अधिक है कि नगर निगम के अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि जो सेक्टर निगम सीमा से बाहर है, उनके लिए क्या प्रावधान है। सेक्टर 56, 56ए, 57, 62, 63, 64, 65, 77 और 78 के प्लाटों की प्रापर्टी आइडी नगर निगम विभाग द्वारा बनाई जानी है, लेकिन कई सेक्टरों का कुछ रकबा नगर निगम सीमा से  बाहर है। कोई भी अधिकारी सही जानकारी देने को तैयार नहीं है।

फरीदाबाद एस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन(फीवा)के महासचिव गुरमीत सिंह देओल के नेतृत्व में कई कारोबारी मंगलवार को निगम के वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लों से मिलने गए थे। ढिल्लो ने जानकारी दी कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला नगर योजनाकार तथा संपदा कार्यालय द्वारा वर्गीकरण किया जाना है। कारोबारियों ने बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की। उन्होंने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि अधिकारियों को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि फीवा की टीम ने कई बार अधिकारियों से मुलाकात की है, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कारोबारी अनिल अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संकट के बार-बार एक काम के लिए अधिकारियों के यहां चक्र लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर कारोबारी राकेश कुमार, अमित डावर, अमित तनेजा, रोहताश, कमल खुराना, हिमांशु अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, अनिल भारद्वाज, विशाल तनेजा तथा कपिल जिंदल मौजूद रहे। 

Faridabad: People are worried these days about not having property ID in Municipal Corporation headquarters. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.