फरीदाबाद : रक्तदान महादान वूमेंस पावर की टीम ने अपना चौथा ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन सेक्टर 55 में किया | जँहा सभी युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी भगीदारी व्यक्त की | वूमेंस पावर टीम की प्रेसिडेंट चाँदनी आज़ाद अली का कहना है की हमें शहर तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि गाँव – गाँव जाकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए | वूमेंस पावर टीम की वाईस प्रेजिडेंट रूपा बरनवाल और डिप्टी सेकेट्री शकुन तोमर का कहना है की वो समाज को महिलाओं को रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करेंगी जिससे महिला भी इस आयोजन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें | जब महिला और पुरुष शक्ति मिल कर इस रक्तदान का हिस्सा बनेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत देश के ब्लड बेंको में कभी भी रक्त की कमी नहीं होगी | रॉटरी क्लब फरीदाबाद सिटी से प्रेजिडेंट डॉ हेमंत अत्री और रॉटरी ब्लड बैंक के प्रेजिडेंट दीपक प्रसाद जी ने इस मोके पर सभी युवा डोनर्स कि प्रशंसा करते हुए कहा कि 15 दिन में वूमेंस पावर टीम ने 92 यूनिट ब्लड एकत्रित कर जनहित के लिए बहुत बड़ा सहयोग दिया है | आज के दिन कैशियर सुमन भार्गव, सरिता सांजवान, अपरा तोमर, निशा शाह, रिद्धिमा पाराशर, प्रियंका, रजनी और आशा मौजूद रहीं |

