Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली: पुलिस ने पकड़ा, अमित शाह के घर पर धरना देने जा रहे थे AAP विधायक

दिल्ली: पुलिस ने पकड़ा, अमित शाह के घर पर धरना देने जा रहे थे AAP विधायक

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी के बीच आज एक बार फिर से टकराव होती दिख रही है. दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को AAP के विधायकों को गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज, राघव चड्ढा,  कुलदीप कुमार और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन विधायकों को हिरासत में लिया गया है. ये विधायक बिना इजाजत गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे. आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि वे बीजेपी की अगुवाई में चल रहे दिल्ली के नगर निगमों में 2457 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह पर बरसते हुए कहा है कि गृह मंत्री और उनकी पुलिस भले ही उन्हें जेल में डाल दे लेकिन उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह उनके विधायकों को आवाज उठाने नहीं दे रहे हैं. ग्रेटर कैलाश से AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है.  आज उन्हें एलजी अनिल बैजल से मिलने जाना था. सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे हैं. बता दें कि ऋतुराज किराड़ी से दिल्ली विधायक हैं. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी जारी की है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. इससे पहले किसानों के भारत बंद के दिन भी AAP ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया है.  हालांकि दिल्ली पुलिस ने आप के इन आरोपों को खारिज किया था.

गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस का इनकार

इधर दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज की गिरफ्तारी से इनकार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक विधायक ऋतुराज को थाने लाया गया था उनकी मूवमेंट जानने के लिए. पुलिस ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली थी कि वो नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन के लिए जाने वाले थे जहां 144 धारा लागू है. थाने में विधायक से आधे घंटे बातचीत हुई फिर उनको जाने दिया गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे न तो हिरासत में हैं और न ही गिरफ्तार. वह जहां जाना चाहें जाएं, लेकिन जहां इजाजत नहीं है वहां न जाएं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने आप नेता राघव चड्ढा की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें AAP विधायक चड्ढा ने आज गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन’ की इजाजत मांगी थी. आप का आरोप है कि NDMC ने फंड का दुरुपयोग किया है. इसके खिलाफ AAP गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर आप के नेता धरना प्रदर्शन करने वाले थे. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गृह मंत्री के घर के बाहर किसी तरह के धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं है.

AAP MLA going to protest at Amit Shah's house Delhi: Police caught faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.