Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सतर्क रहने और जागरूक करने के लिए जारी की एडवाइजरी, फरीदाबाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड से बचने

सतर्क रहने और जागरूक करने के लिए जारी की एडवाइजरी, फरीदाबाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड से बचने

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : जैसा कि विदित है कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला हुआ है कोरोना के चलते डिजिटल ट्रांजैक्शन की मांग बढी है जिसके कारण आॅनलाईन ठगी के मामलों भी बढे है। फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों से सावधान रहने के लिए एडवाईजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि आज कल कुछ नकली मैसेज साइबर अपराधियों के द्वारा चलाए जा रहे है। कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न वित्तीय स्कीम के नाम पर साइबर फ्रॉड में बढ़ोतरी हुई है। के.वाई.सी कराने को लेकर मैसेज जारी किए जा रहे है मैसेज में 24 घंटे का वक्त दिया जाता है और लिखा होता है कि अगर 24 घंटे में के.वाई.सी नही कराई तो आपका अकांउट बंद कर दिया जाएगा। साइबर अपराधी मैसेज में के.वाई.सी कराने के लिए अपने किसी साथी का मोबाईल फोन नंबर भी देते है ताकि सॉफ्ट टारगेट को चुन शिकार बना कर उन्हें  ठगा जा सके। मैसेज में दिए गए नंबरों पर जब उपभोक्ता उन नंबरों पर फोन करता है तो साइबर ठग उनको के.वाई.सी कराने का झांसा देकर उपभोक्ता को Anydesk, Quick support and Team Viewer एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहते है जैसे ही उपभोगता अपने मोबाईल फोन में उपरोक्त एप्लीकेशन डाउनलोड करते है तो साइबर अपराधी मोबाइल फोन को अपने मोबाईल से आपरेट कर पैसे निकाल लेते है। आपकों बता दें कि Anydesk, Quick support and Team Viewer एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद इसके जरीये दूर बैठा व्यक्ति किसी अन्य का मोबाईल फोन को आपरेट कर सकता है।
ध्यान देने योग्य बातें
इस तरह के साइबर अपराधी मैसेज भेजने के लिए मोबाईल फोन का इस्तेमाल करते है। जबकि कंपनी का अपना सिस्टम होता है। पेमेंट गेटवे कंपनी मैसेज भेजने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नही करती है।भेजे गए मैसेज में भी साइबर अपराधी मोबाइल नंबर देते है जबकि कंपनी आफिस के लिए लैंन्डलाईन नंबर का इस्तेमाल करती है और कंपनी मैसेज में मोबाइल नंबर का जिक्र नही करती है।साइबर अपराधी के द्वारा किए गए मैसेज में अग्रेजी व्याकरण की काफी खामियां होती है जैसे की बिना वजह कैपीटल लेटर का इस्तेमाल करना और बेतरतीब तरीके से फुल स्टॉप, कोमा लगाना इत्यादि।
एडवाइजरी
जब भी आप के.वाई.सी से संबंधित मैसेज प्राप्त करते है कि आपका अकांउट 24 घंटे के अंदर बंद कर दिया जाएगा तो घबरांए नही।इस तरह के किसी भी मैसेज और काॅल का जवाब ना दें और इनके साथ अपने किसी भी गोपनीय चिजों को सांझा ना करें।अगर किन्ही करणों से आपका अकांउट पेमेंट गेटवे कंपनी जैसे कि पेटीएम, फोनपे, पेजएप्प, गूगलपे इत्यादि द्वारा बंद कर दिया जाता है तो कंपनी के कस्टमर सर्विस नंबर पर ही काॅल कर इसकी जानकारी लें। डॉक्टर अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि साइबर अपराधियों से सावधान रहे इनके चुगल में ना आए कंही भी पैसा भेजने से पहले वेरीफाई करें। साइबर ठग आपकी मेहनत की कमाई को हडपने के लिए नए-नए हत्थकंडे अपना रहे है। बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी लेने के लिए या तो उनके टोल फ्री नंबर पर फोन करें या फिर बैंक विजट करें। अगर आपके साथ पेमेंट गेटवे जैसे कि पेटीएम, फोनपे, पेजएप्प, गूगलपे इत्यादि के जरीये धोखाधडी हो जाती है तो पहले इसकी शिकायत तुंरत संबंधित गेटवे पेमेंट सिस्टम को करें। साइबर क्राईम से संबंधित सहायता के लिए साइबर थाना फरीदाबाद के मोबाईल नं0 9582200087 पर संपर्क करें या साइबर क्राईम यूनिट, हरियाणा की हेल्पलाईन नंबर 155260, 7814641313 या वेज पोरटल https://cybercrime.gov.in/ पर संपर्क करें।
Advisory issued to stay alert and aware Faridabad police avoid cyber fraud faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.