Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मात्र 48 घंटो मे किया गिरफ्तार लूट की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को क्राइम ब्रांच 30 ने

मात्र 48 घंटो मे किया गिरफ्तार लूट की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को क्राइम ब्रांच 30 ने

faridabadnews24By faridabadnews24December 18, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी निरीक्षक विमल की टीम ने सेक्टर 28 इलाके में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए नौकरानी रेखा और उसके प्रेमी आकाश उर्फ रवि को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि घटना सेक्टर-28 इलाके की है जहाँ अरुण अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां के संग रहते हैं। उनका एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार है। आरोपी आकाश ने अपनी प्रेमिका रेखा जो अपने पति से अलग रहती है को सेक्टर 28 स्थित अरुण के घर पर नौकरानी के तौर पर योजना के तहत खाना बनाने साफ-सफाई इत्यादि के लिए 15 दिन पहले ही काम पर लगवाया था। दोनों की यह योजना थी कि जिस दिन घर पर महिलाएं  अकेली होंगी उस दिन दोनों को खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर व बंधक बनाकर हथियार के बल पर घर का कीमती सामान, कैश, ज्वेलरी वगैरा लूट कर फरार हो जाना है।

दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को अरुण की पत्नी व माता घर पर अकेली थी। आरोपिता रेखा रोजाना की तरह सुबह 7:00 बजे काम करने के लिए पहुंच गई। रेखा का प्रेमी आकाश उर्फ रवि घर के बाहर ताक लगाए बैठा था। जैसे ही रेखा ने उसे बताया कि अब घर पर महिलाएं अकेली है और उसने उनके खाने में नशे की दवाई मिला दी है, वह तुरंत घर के अंदर घुस गया तथा गहने व पैसे लूटने की कोशिश करने लगा। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी की बुजुर्ग मां और पत्नी पर चाकू से कई वार करके उन्हे अधमरा कर दिया। घटना के वक्त अरुण घर में मौजूद नहीं थे। आरोपियों ने घर में मौजूद दोनों महिलाओं को अधमरा कर अलमारी में रखे 4.5 लाख नकद और करीब पांच लाख के जेवर सहित अन्य सामान लूट लिया और वहाँ से फरार हो गए। इसके बाद पडोसियों ने दोनो महिलाओं को हस्पताल मे भर्ती करवाया और अरुण को घटना की सूचना दी। अरुण ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उन्होंने जॉब प्लेसमेंट नामक एजेंसी से रेखा नाम की घरेलू सहायिका को काम पर रख लिया था। अरुण की शिकायत पर दिनांक 16 दिसंबर 2020 को थाना सेक्टर 31 में आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व षड्यंत्र की धारा 324, 328, 307, 459, 394, 397, 120 बी व आर्म्स एक्ट की धारा 25,54,59 के तहत मुकदमा नंबर 443 दर्ज किया गया। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर नौकरानी को दिल्ली से व उसके प्रेमी आकाश उर्फ रवि को मेवला मैट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है पूछताछ में सामने आया कि नौकरानी का प्रेमी आरोपी आकाश नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।आरोपी आकाश पहले भी चोरी व लूट के मुकदमों में जेल की हवा खा चुका है।आरोपिता नौकरानी रेखा को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है व उसके प्रेमी आरोपी आकाश को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा जिसमें उससे लूटे गए पैसे वह सामान बरामद किया जाएगा।
faridabadnews faridabadnews24 The crime branch 30 arrested the maid and her lover who were involved in the robbery in 48 hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

नगर निगम ने बनाई टीमें, फरीदाबाद में दूध निकालकर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR

July 22, 2026

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.