Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस वजह से मांगनी पड़ी माफी, 2020 में कंट्रोवर्सी से घिरे रहे करण जौहर

इस वजह से मांगनी पड़ी माफी, 2020 में कंट्रोवर्सी से घिरे रहे करण जौहर

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2020No Comments3 Mins Read

साल 2020 वैसे तो सभी के लिए खासा मुश्किल और संघर्षों से भरा रहा है. लेकिन फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के लिए ये कोरोना वाला साल काफी विवादास्पद रहा. उन्हें ऐसे-ऐसे विवादों में फंसना पड़ा कि उनके करियर तक पर खतरे के बादल मंडराने लगे.सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले तक करण जौहर की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और उनके बच्चे भी सभी को खूब एंटरटेन करते. लेकिन फिर 14 जून के बाद सबकुछ बदल गया. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म की डिबेट ने हवा पकड़ ली. कंगना रनौत ने कमान संभाली और सीधे करण जौहर पर हमला बोल दिया.उन्होंने हर स्टार किड को करण जौहर की एक गैंग का हिस्सा बता दिया जहां पर सिर्फ और सिर्फ नेपोटिज्म का राज चलता है. उस एक विवाद ने करण को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर कर लिया.

लेकिन ये तो सिर्फ ट्रेलर था, करण जौहर को अभी और भी बड़ी मुसीबत में फंसना था. नेपोटिज्म का विवाद खत्म होते ही उन पर भारतीय वायुसेना के अपमान का आरोप लग गया. डायरेक्टर फिल्म गुंजन सक्सेना संग बतौर निर्माता जुड़े हुए थे. उस फिल्म में तथ्यों को लेकर काफी बवाल हुआ. आलम ये था कि वायुसेना को चिट्ठी तक लिखनी पड़ गई. कई बड़े अधिकारियों ने खुलकर करण जौहर के खिलाफ बोला. खैर वो फिल्म रिलीज हुई और औसत ही प्रदर्शन कर पाई. ऐसे में करण को गुंजन सक्सेना की वजह से भी दोहरी मार झेलनी पड़ गई. एक तरफ उन्हें वायुसेना का गुस्सा झेलना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म भी कमाल नहीं कर पाई.इसके बाद भी करण की जिंदगी में मुश्किलें कम नहीं हुईं. जब सुशांत केस में ड्रग्स केस की जांच चल रही थी, तब एनसीबी ने ऐलान कर दिया था कि वे पूरे बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच करेगी.

यही से करण की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गईं. डायरेक्टर ने 2019 में एक पार्टी की थी जिसमें बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स मौजूद रहे. उस पार्टी का एक ऐसा वीडियो भी वायरल रहा जिसकी वजह से ये कहा जाने लगा कि पार्टी में सभी ने ड्रग्स लिए थे. नेताओं ने उस वीडियो का हवाला देकर करण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अब पूरे एक साल बाद करण को उस पार्टी की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. एनसीबी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. उन से सभी तरह के वीडियो और अन्य डिटेल मांगी गई हैं.

हाल ही में करण जौहर पर फिल्म टाइटल चुराने जैसा आरोप भी लगा दिया गया था. ये आरोप भी उन्हीं के इंडस्ट्री से दोस्त मधुर भंडारकर ने लगा दिया था. करण की सीरीज Fabulous Lives of Bollywood Wives पर मधुर भंडारकर ने काफी बवाल किया था. सोशल मीडिया पर ही मधुर ने अपनी नाराजगी जता दी थी. बाद में करण जौहर को सोशल मीडिया पर लंबी सफाई पेश करनी पड़ गई और उन्होंने माफी तक मांगी.

apology had to be sought Due to this faridabadnews faridabadnews24 Karan Johar who was surrounded by Controversy in 2020
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.