Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निंरतर जारी रहेगा विकास कार्याे का सिलसिला पृथला क्षेत्र में : नयनपाल रावत

निंरतर जारी रहेगा विकास कार्याे का सिलसिला पृथला क्षेत्र में : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24December 20, 2020No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद :  हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए 3 कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने काम कर रहे है, जबकि इन विधेयकों से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन विपक्ष आज मुद्दाविहिन होने के चलते किसानों को भ्रमित कर देश की शांति व्यवस्था को खराब करने का कुप्रयास कर रहा है, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कभी भी ऐसा कोई बिल या कानून नहीं लाएंगे, जो जनता के लिए नुकसानदायक हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से अपील भी की है कि कृषि विधेयकों से न तो एमएसपी खत्म होगी और न ही मंडियां इसलिए किसानों को सरकार के इन विधेयकों को अपनाना चाहिए और अगर उनमें उन्हें कुछ खामियां लगती है तो सरकार इसमें संशोधन करने को भी तैयार है।

श्री रावत शनिवार को गांव अटाली, सोतई व लडौली में करीब 2.5 करोड़ के विकास कार्याे का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव अटाली में 35 लाख की लागत से बीसी व हरिजन चौपाल, सोतई में 1.5 करोड़ का सामुदायिक भवन, 40 लाख की बैरागी धर्मशाला, लडौली में 19 लाख की लागत से बने बारात घर का उद्घाटन किया। गांवों में पहुंचने पर विधायक नयनपाल रावत का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए गांव में विकास कार्याे का उद्घाटन करने पर उनका आभार जताया। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि पिछली सरकारों में देश का अन्नदाता किसान पिछड़ता रहा है, उसे न तो समय पर बिजली-पानी मिलता था और ना ही यूरिया व खाद, यहां तक कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के हित के लिए कारगर कदम उठाते हुए फसल बीमा योजना सहित कई योजनाएं क्रियान्वित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की है इसलिए सरकार ने जो तीन कृषि विधेयक पारित किए है, उनके बारे में किसान पूरी तरह से जानकारी लें और एक-दो साल इन विधेयकों पर अमल करके देखे, अगर किसानों को लगता है कि इससे फायदा नहीं होगा तो फिर वह केंद्र सरकार से इन विधेयकों को वापिस लेने की मांग कर सकते है । उन्होंने कहा कि आज वह कई गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान बिलों के प्रति किसानों को जागरूक किया है, हालांकि उनके क्षेत्र में छोटे किसान है, जिनके पास खेती की जमीनें कम है, लेकिन यहां के किसान सुलझे हुए है और कभी भी ऐसा होगा जब सरकार किसानों के हितों की बात नहीं करेगी तो वह स्वयं किसानों के साथ मिलकर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से आज क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के विकास कार्याे का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया है और आगे भी विकास का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में अपना पूरा योगदान दें। इस अवसर पर महेंद्र सरपंच, भोली सरपंच, भोलू प्रधान बैरागी, शिब्बी चौधरी, इंद्राज मास्टर, लक्ष्मण तंवर एडवोकेट, अमीचंद नंबरदार, भूपसिंह सरपंच, रतन सिंह, गिर्राज पंडित, रमेश कुमार पूर्व सरपंच, बुद्धपाल रावत, महीपाल सरपंच, विजय सरपंच, निखिल बीसला, ओमप्रकाश भाटी, ताराचंद नंबरदार, सुखीराम, प्रहलाद सरपंच, भूप सरपंच लडौली, ऐदल पूर्व सरपंच, रवि काली, रमन सिंह, अमीचंद मास्टर, ओमपाल जवां, दिगम्बर चौधरी, त्रिलोक सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Continuation of development work will continue in the separate region: Nayanpal Rawat faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.