Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक हफ्ते में दिल्ली पहुंचेगी टीके की पहली खेप, Corona Vaccine पर खुशखबरी

एक हफ्ते में दिल्ली पहुंचेगी टीके की पहली खेप, Corona Vaccine पर खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2020No Comments2 Mins Read

दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है. सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कोरोना वैक्सीन की पहली शिपमेंट दिल्ली पहुंच जाएगी. हालांकि, अभी साफ नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की पहली खेप किस कंपनी की होगी. इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर सरकार या प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को रखने की तैयारी है. नया कोल्ड स्टोरेज तैयार हो गया है. पहले चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है. दिल्ली में दो जगहों को कोरोना वैक्सीन केंद्र के लिए चिन्हित किया गया है. इसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का भी नाम शामिल है कोल्ड स्टोरेज के जरिए दिल्ली के भीतर 600 जगहों पर कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की तैयारी है. राजीव गांधी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर डीप फ्रीजर, कूलर, कोल्ड स्टोरेज बॉक्स, और वैक्सीन के रखे जाने संबंधी अन्य जरूरी चीजों को लगाया गया था. 15 दिसंबर तक ये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कोल्ड स्टोरेज में अलग-अलग वैक्सीन के लिए -40 डिग्री,-20 डिग्री और 2 से 8 डिग्री के बीच के तापमान के लिए फ्रीजर लगाए गए हैं. मौजूदा वक्त की बात करें तो फाइजर इंडिया, सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन आपात स्थिति में प्रयोग के लिए अनुमति पाने की दौड़ में हैं. राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बीएल शेरवाल ने कहा कि, टीकाकरण के दौरान डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग एहतियात के तौर पर मौजूद रहेंगे. वैक्सीन के सही वितरण के लिए सुरक्षा के भी इंतेजाम किए जाएंगे. जिससे कि वैक्सीन सही हाथों में पहुंच सके और लोगों को परेशानी ना हो.
faridabadnews faridabadnews24 Good news on Corona Vaccine the first batch of vaccines to arrive in Delhi in a week
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.