फरीदाबाद : त्यौहार चाहे कोई भी हो त्यौहार हमेशा खुशियां लेकर आया है आज क्रिसमस डे और तुलसी दिवस के त्यौहार के दिन बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ त्यौहार की खुशियां मनाई साथ ही सभी को जुते और कपड़े बांटे।ये एक कोशिश थी सभी के साथ खुशियां बांटने की। कुछ दिनों से बदलाव की टीम सेक्टर 2 में बन रहे महिला कालेज में काम करने वाले मजदूर परिवार की मदद कर रही है आज भी टीम ने उसी मदद को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को कपड़े और जुते बांटे साथ ही पुरे दो सेक्टर का चक्कर लगाते हुए जो भी छोटा बच्चा बुना जुतों के मिलों उन सभी को जुते पहनाए गए। हमारी ट्रस्ट की टीम धन्यवाद करती है भाई मनीष मितल जी और संदीप जी का जिन्होंने हमें जुते दिलवाए। आज के कार्यक्रम में बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव, हिमांशी यादव,अंकिता,अनिका शामिल रही l

