फरीदाबाद : 25 दिसंबर को हमारे पांच दिवसीय गीता महोत्सव का भव्य रुप से समापन किया गया।जिसका प्रारंभ हमने हवन के द्वारा किया और साथ में आज गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सभी भाई बहनों ने बहुत ही उत्साह के साथ में हिस्सा लिया। हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें बहुत ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज मुख्य रूप से हमारे बीच में हरियाणा किसान सेवा प्रभारी भाई राजेश भाटी जी, हरियाणा संगठन मंत्री भाई जयपाल शास्त्री जी ,भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी भाई अंकुर जी ,महिला जिला प्रभारी बहन प्रेमलता जी ,पतंजलि योग समिति प्रभारी भाई सतीश वाधवा जी, ग्रामीण प्रभारी भाई टिका राम जी ,कर्नल गोपाल जी ,युवती प्रभारी बहन आकांक्षा जी, संवाद प्रभारी बहन कमलेश जी ,संगठन मंत्री बहन वीना जी , मास्टर ट्रेनर मीनू जी ,तहसील प्रभारी बहन सरोज जी और बहन विजयलक्ष्मी जी, ग्रामीण प्रभारी बहन सविता जी, तहसील संगठन मंत्री बहन संतरा जी,मीडिया प्रभारी बहन प्रतिभा रावत ,जिला महामंत्री बहन पूनम जी, बहन विमला जी ,कोषाध्यक्ष बहन राज बालाजी ,ओर सभी कर्मठ बहने मौजूद थी इन सभी बहनों की योगदान की वजह से आज हमने सफलतापूर्वक अपने इस कार्यक्रम का भव्य समापन किया और आज सभी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 20-40 आयु वर्ग में आकांक्षा जी प्रथम,सुनंदा जी दितीय एवं नीरज जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।40-60 आयु वर्ग में कमलेश जी प्रथम,वीना जी ने द्वितीय एवं विजयलक्ष्मी जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और हमारे वरिष्ठ वर्ग में बहन संतरा जी प्रथम और बहन सरोज जी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।आज सभी बहनों ने मिलकर यह प्रण लिया कि गीता को अपने जीवन में आत्मसात भी करेंगे और श्री कृष्ण जी द्वारा दिखाए गए मार्ग की ओर अग्रसर होंगे।

प्रेमलता चिकारा, जिला प्रभारी mpys
फरीदाबाद हरियाणा
