फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की एक बैठक कल फरीदाबाद के जनता कॉलोनी में बहन कुसुम शर्मा जी के घर पर आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी रही। बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए अम्बिका शर्मा जी द्वारा रेखा जी को हरियाणा अध्यक्ष, तरसेम शर्मा जी को हरियाणा प्रभारी, कुसम शर्मा जी को हरियाणा उपाध्यक्ष, उषा रानी जी को हरियाणा उपाध्यक्ष, ज्योति कपूर जी को हरियाणा सचिव, नीलम चौधरी जी को फरीदाबाद अध्यक्ष, हरमीत कौर जी को फरीदाबाद प्रभारी, मोनिका गुप्ता जी को फरीदाबाद संयोजक, दीपा सहदेव जी को फरीदाबाद प्रवक्ता, मनीषा कोरा जी को फरीदाबाद युवा अध्यक्ष, बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोड़ा जी को नियुक्त किया गया। संगठन की समस्त टीम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।


