आज हमारे मण्डल में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ I प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत सत्र के साथ आज सुबह 10.30 बजे शुरुआत हुई I पहले सत्र में ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल जी ने प्रवक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया Iअखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया I बडख़ल मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे हैं I यह प्रशिक्षण शिविर 26 व 27 दिसम्बर यानी 2 दिन चलेगा I दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग के 8-8 सत्र होंगे जिनमें अलग अलग प्रवक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा I प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराना व पार्टी की नींव से लेकर अब तक के सफ़र के स्वरुप के बारे में विस्तार से बताना है | भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 6 सालों के कार्यकाल में देश में विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी है I इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और देश सर्वोपरि है, प्रशिक्षण के माध्यम से यह भावना कार्यकर्ताओं के अंदर संगठनात्मक,सामाजिक,राजनीतिक व राष्ट्रीयता के विषयों के माध्यम से डाली जाती है I

