फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा रानी जी के पास एक पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर मिलने पहुँची। पीड़ित महिला अपने घर मे घरेलू हिंसा, दहेज की मांग से परेशान थी। समस्या सुनकर ऊषा रानी जी उस पीड़ित महिला को लेकर नजदिगी महिला थाने में पहुँची ओर उनकी सुनवाई कराई। उषा जी ने आश्वासन दिलाया कि जल्दी ही हम उसको न्याय दिलाएंगे। इस कार्य में ऊषा रानी जी अपने सहयोगियों नीलम गुप्ता जी, मीनाक्षी भारद्वाज व कुलदीप कौशिक जिला अध्यक्ष कला एवं संस्कृति के साथ महिला थाने पहुँची थी। ऊषा रानी जी ने कहा कि हमारा संगठन महिला उत्पीड़न के लिए कार्य करता है और आगे भी ऐसे ही महिलाओं की मदद करता रहेगा।

