फरीदा

यह प्रशिक्षण शिविर 26 व 27 दिसम्बर यानी 2 दिन चलेगा I दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग के 8-8 सत्र होंगे जिनमें अलग अलग प्रवक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग जिले के 20 के 20 मंडलों में होने हैं जो कि जनवरी माह तक सभी मंडलों में संपन्न होंगें | प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराना व पार्टी की नींव से लेकर अब तक के सफ़र के स्वरुप के बारे में विस्तार से बताना है | भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 6 सालों के कार्यकाल में देश में विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी है I इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व पार्टी के कार्यों आदि की जानकारी दी जा रही है I देश सर्वोपरि है, प्रशिक्षण के माध्यम से यह भावना कार्यकर्ताओं के अंदर जगानी है I
