Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नाइट कर्फ्यू की बंदिशों के बीच 2021 का स्वागत, नए साल के जश्न में डूबी दुनिया

नाइट कर्फ्यू की बंदिशों के बीच 2021 का स्वागत, नए साल के जश्न में डूबी दुनिया

faridabadnews24By faridabadnews24January 1, 2021No Comments3 Mins Read
आशाओं-निराशाओं और कोरोना संकट के बीच इस बार नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. कोरोना गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के बीच साल 2021 का आगाज हो गया है. नए साल की शुरुआत सबसे पहले न्यूजीलैंड से हुई और अब भारत में भी नव वर्ष ने जोरदार अंदाज में दस्तक दे दी है. हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से लोग अपने घर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं. ज्यादातर जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है. कोरोना गाइ़डलाइंस और प्रोटोकॉल के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने आतिशबाजी कर और गाजे-बाजे के साथ नए साल का स्वागत किया.

राजधानी दिल्ली और मुंबई के ऐतिहासिक और बड़े ऑफिसों में शानदार लाइटिंग की गई है. दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को सजाया गया है.

दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी ऑफिसों में जमकर लाइटिंग की गई (पीटीआई)
दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी ऑफिसों में जमकर लाइटिंग की गई (पीटीआई)

नए साल का आगाज सबसे पहले न्यूजीलैंड में हुआ. ऑकलैंड में नए साल का जश्न देखने के लिए स्काई टॉवर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे ऑकलैंड में 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया. वहां जमकर आतिशबाजी हुई. स्काई टावर पर जमकर आतिशबाजी हुई.

सबसे पहले ऑकलैंड में मनाया गया नए साल का जश्न (फोटो-एपी)
सबसे पहले ऑकलैंड में मनाया गया नए साल का जश्न (फोटो-एपी)

न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े 6 बजे वहां 12 बजते ही नए साल को लेकर जश्न शुरू हो गया. मशहूर सिडनी हॉर्बर पर जमकर आतिशबाजी की गई.

सिडनी हॉर्बर पर जमकर की गई आतिशबाजी (एपी)
सिडनी हॉर्बर पर जमकर की गई आतिशबाजी (एपी)

नए साल के जश्न पर पाबंदी
महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. ये कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगा.

महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी है. वहीं गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा जिला प्रशासन भी नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी कर चुका है.

पार्टी के आयोजकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और एक जगह पर 100 से अधिक लोगों को इकट्ठा न करने के लिए कहा गया है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश के 8 प्रमुख जिलों में 5 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और इसमें राजधानी शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसी लोकप्रिय जगह शामिल हैं.

तमिलनाडु में राज्य सरकार ने क्लब, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट और बीचेस (समुद्र तट) पर भी नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है. ये प्रतिबंध 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक रहेगा. हालांकि यहां नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है. लेकिन मरीन बीच नव वर्ष की शाम को बंद रखा जाएगा. अहमदाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा था कि 31 दिसंबर की रात 9 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू में घर से निकले तो जेल भेज दिया जाएगा.

पंजाब में 1 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है तो वहीं राजस्थान सरकार ने 31 दिसंबर की रात 8 बजे से लेकर 1 जनवरी शाम 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है. राज्य में पटाखों की बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर जश्न पर रोक लगा दिया गया है. देश के लगभग सभी राज्यों में किसी न किसी तरह से पाबंदी लगाई गई हैं.

2021 welcome amid restrictions of night curfew faridabadnews faridabadnews24 world steeped in New Year celebrations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.