फरीदाबाद : नववर्ष के उपलक्ष्य मे रोटी बैंक द्वारा सेक्टर 19 में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र गुप्ता, विधायक फरीदाबाद ने शिरकत की। उन्होंने रोटी बैंक संस्था के प्रयासों को सराहा और कहा कि रोटी बैंक लगातार गरीब मजदूर वर्ग की सेवा मे तत्पर रहता है। उन्होंने नूतन वर्ष 2021 में सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम उम्मीद करते हैं नववर्ष सभी के जीवन में नया बदलाव लेकर आए। इस मौके पर उन्होंने 2021 मे फरीदाबाद शहर को डस्ट फ्री करने सहित अनेक विकास कार्यों को अमलजामा पहनाने की बात कही। उन्होंने संस्था को भरोसा दिलाया कि वो रोटी बैंक संस्था के प्रयासों में सहभागी रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर संस्था के सेवादारों चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा कुलदीप साहनी ने मुख्य अतिथि नरेंद्र गुप्ता विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। रोटी बैंक संस्था के सेवादार सुनील कुमार ने बताया कि रोटी बैंक हर साल भंडारे का आयोजन करता रहता है। इसके अलावा प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों को रोटी बैंक खाना मुहैया कराता है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपमहापौर मनमोहन गर्ग, चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, टोनी पहलवान, अनुराग गर्ग, नवीन पसरिचा, सुरेंद्र संगा, जे एस चौहान, जे एम शर्मा, सतीश ठक्कर, राजेंद्र मिगलानी, सुरेश पंजाबी, विपुल त्रिखा, नीरज गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सुरजीत कथूरिया, अशोक रखेजा, सुरेश मंगला, डाक्टर राजवीर, विजय वर्मा आदि ने महत्वूर्ण योगदान दिया।

