Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार में लोग मांग रहे सलामती की दुआएं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में अब पिता को हार्ट अटैक

बिहार में लोग मांग रहे सलामती की दुआएं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में अब पिता को हार्ट अटैक

faridabadnews24By faridabadnews24January 4, 2021No Comments4 Mins Read

पटना : बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) के बाद से उनका पूरा परिवार दुख में है। इस सदमे से घिरे उनके पिता केके सिंह को हार्ट-अटैक आया है। उन्‍हें हरियाणा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पोस्‍ट में अस्‍पताल में केके सिंह की तस्‍वीर पोस्‍ट की है। इसके बाद खबर के समाने आते ही बिहार सहित पूरे देश में सुशांत के चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं। पटना में केके सिंह पड़ोसी भी उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokande) की बर्थ-डे पार्टी में सुशांत की मौत मामले में विवादों में रहे संदीप सिंह की कथित तस्‍वीर समाने आने के बाद वे ट्रोल हो गईं हैं।

फरीदाबाद के अस्‍पताल में भर्ती हैं केके सिंह

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को हार्ट प्रॉब्‍लम की वजह से फरीदाबाद के एशियन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थि‍ति में सुधार हो रहा है। उनकी देखरेख सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू सहित परिवार के अन्‍य लाेग कर रहे हैं।

पटना में सलामती की दुआएं मांग रहे फैन

केके सिंह की अस्‍पताल की तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर सुशांत के फैन प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पटना स्थित सुशांत की कॉलोनी के लोग भी उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। पटना के राजीव नगर निवासी प्रमोद कुमार मानते हैं कि केके सिंह की बामारी की वजह बेटे की मौत से उपजा तनाव है। भगवान उन्‍हें जल्‍दी ठीक कर दें। राजीव नगर के संजय राज व अनुपम सिंह कहते हैं कि उन्‍होंने सुशांत का बचपन करीब से देखा है। उनके परिवार के साथ लोगों का भावनात्‍मक लगाव रहा है। सुशांत के पिता जल्‍द स्‍वस्‍थ होकर पटना आ जाएंगे।

पूरे बिहार में सुशांत के पिता के लिए प्रार्थना

पटना के कुर्जी स्थित लोयला हाईस्‍कूल की छात्रा अंजली सुशांत की अदाकारी की कायल रहीं हैं। उनके पिता के सदमे को स्‍वभाविक बताते हुए कहतीं हैं कि वक्‍त का मरहम इस जख्‍म को जरूर भर देगा। मोतिहारी में भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी कौशल किशोर तथा मुजफ्फरपुर के डॉ. संजय सिंह भी ऐसा ही कहते हुए केके सिंह की सलामती की दुआएं मांगते हैं। सीवान के व्‍यवसायी जटाशंकर, सहरसा के अजय सिंह तथा मधेपुरा के प्रदीप झा सहित पूरे बिहार में सुशांत के पिता के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

बेटे की 14 जून को हुई थी मौत, लगा सदमा

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में संदिग्‍ध परिस्थितयों में मृत पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता ने पटना में इसकी एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई व पटना पुलिस तथा बिहार व महाराष्‍ट्र सरकारों के बीच विवाद खड़ा हो गया था। फिलहाल इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच सीबीआइ, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कर रहे हैं।

…और इस कारण ट्रोल हो रहीं अंकिता लोखंडे

इस बीच सुशांत की मौत मामले में नया टर्न यह आया है कि उनकी एक्‍स गलफ्रेंड अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में सुशांत की मौत मामले में विवादित रहे संदीप सिंह के शिरकत करने का आरोप लगा है। ऐसी एक तस्‍वीर सामने आने के बाद अंकिता ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। तस्‍वीर असली है या फेक, इसपर अभी तक अंकिता की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसकी पुष्टि दैनिक जागरण भी नहीं करता है। दैनिक जागरण केवल ऐसी एक तस्‍वीर के वायरल होने और उसके कारण अंकिता के ट्रोल होने की जानकारी दे रहा है। ट्विटर हैंडल (@Shwetaaa_10) से कहतीं हैं कि लोग अंकिता को अनफॉलो कर दें। लोग कम-से-कम इतना तो कर रही सकते हैं। ट्विटर हैंडल जस्टिस फॉर सुशांत (@SSS_Real_hero) से अंकिता तो रिया चक्रवर्ती से भी खराब बताया गया है। रिया चक्रवर्ती की एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए आकाश ट्वीट करते हैं कि हमने रिया चक्रवर्ती का शरीफ वाला चेहरा देखा था, लेकिन हम यहां-वहां इंटरव्‍यू देने वाला एक और शरीफ वाला चेहरा भूल गए। कुछ लोगों ने अंकिता को इस साल बर्थडे मनाने के लिए भी ट्रोल किया है। हालांकि, अंकिता के समर्थन में भी ट्वीट किए गए हैं।

faridabadnews faridabadnews24 heart attack to father in shock of Sushant Singh Rajput's death People are demanding salutations in Bihar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.