Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने मसीहा बनकर लड़के की जान बचाई, जीजा ने साले और उसके लड़के पर चाकू से जानलेवा हमला किया

पुलिस ने मसीहा बनकर लड़के की जान बचाई, जीजा ने साले और उसके लड़के पर चाकू से जानलेवा हमला किया

faridabadnews24By faridabadnews24January 9, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद ; थाना प्रबंधक सेक्टर 58 इंस्पेक्टर अनिल ने पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया है उन्होंने ना केवल घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया बल्कि मौके पर अपने एटीएम कार्ड से पेमेंट कर घायल को एडमिट करा कर उसकी जान बचाई है। आपको बता दें कि मामला दिनांक 6 जनवरी 2021 का है। बिहार के रहने वाले उमेंद्र सिंह अपने परिवार सहित केशव कॉलोनी में रहते हैं। उमेंद्र की बहन और उनके जीजा टुनटुन सिंह (आरोपी) भी थोड़ी दूर उसी गली में केशव कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। सुबह करीब 8:30 बजे उमेंद्र की बहन रोती हुई उनके पास आई और कहने लगी कि उनके पति टुनटुन सिंह उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जिस पर उमेंद्र, उसका लड़का रजनीश और अभिषेक, टुनटुन सिंह को समझाने के लिए उसके घर पर गए।
आरोपी टुनटुन सिंह अपने साले उमेंद्र को गालियां देने लगा और गुस्से में आकर अंदर से चाकू निकाल कर लाया और सीधा उमेंद्र सिंह के लड़के रजनीश की छाती पर वार किया और उमेंद्र सिंह के पैर पर मारा और अभिषेक के ऊपर भी वार किया जिससे उसको भी चोटें आई। रजनीश को दिल के नजदीक चाकू लगने से उसकी हालत उसी वक्त बहुत नाजुक हो गई थी जिसको नजदीकी अस्पताल पवन में दाखिल किया गया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक सेक्टर 58 इंस्पेक्टर अनिल मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायल लड़के रजनीश को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है। लड़के की हालत नाजुक देख कर इंस्पेक्टर अनिल ने लड़के को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराने के लिए कहा, जिस पर परिवार ने कहा कि उनके पास किसी बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए पैसे नहीं है।
इंस्पेक्टर अनिल ने मानवता का फर्ज निभाते हुए घायल लड़के रजनीश को तुरंत क्यूआरजी सेंट्रल हॉस्पिटल सेक्टर 16 दाखिल करा दिया और प्रारंभिक राशि अपने एटीएम कार्ड से डेबिट करा दी। उपरोक्त घटना पर तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर अनिल ने संज्ञान लेते हुए आरोपी टुनटुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर और फरार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की।इंस्पेक्टर अनिल की देखरेख में गठित की गई टीम ने आज आरोपी टुनटुन सिंह को दिल्ली से चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।डॉक्टर अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कि आरोपी टुनटुन सिंह ओमान, कतर देश में नौकरी करता है। लॉक डाउन होने की वजह से वापस इंडिया आ गया था।उन्होंने आगे बताया कि  घायल लड़के रजनीश के तीन ऑपरेशन किए गए हैं जिसकी हालत अभी ठीक है और वह खतरे से बाहर है।पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
brother-in-law attacked his brother-in-law and his boy with a knife. Police saved the boy's life by becoming the messiah
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.