फरीदाबाद : आज सुबह अपने निजी कार्य के लिए संतोष यादव दिल्ली जा रहे थे तभी अचानक नियर हनुमान मंदिर गुड़गांव रोड के पास गंभीर घायलावस्था में पड़े युवक को देखा और तुरन्त अपना काम छोड़ पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल युवक को अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया,मौके पर जब घायल ब्यक्ति और आस पास के लोगो से पता चला कि घायल युवक गुड़गांव से फरीदाबाद की तरफ आ रहा था तभी अचानक भयंकर दुर्घटना हुई और पिछले एक घंटे से रोड पर था और आते जाते लोग देखते हुए जा रहे थे ।ऐसे वक्त में युवा समाजसेवी संतोष यादव ने बहुत ही नेक कार्य किया,संतोष यादव आम आदमी पार्टी से ऐन आईटी 86 से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और रोड सेफ्टी में पदाधिकारी हैं।और कई बार सैकड़ों घायलों की जान बचा चुके हैं,इस मौके पर संतोष यादव ने कहा हर आदमी आज भागादौड़ी में लगा है और अपना जीवन ब्यस्त जी रहा है लेकिन थोड़ी से जागरूकता और पहल किसी की जान बचा सकती है,संतोष यादव ने कहा कभी भी रास्ते मे कोई घायल दिखे तो अपने सारे काम छोड़ उसको अस्पताल पंहुचाएँ ताकि सही समय पर इलाज हो सके और किसी का परिवार उजड़ने से बच पाए।

