Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम ने कहा- जल्‍द पूरा करें काम, दिल्लीवासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी देने की तैयारी हुई तेज

सीएम ने कहा- जल्‍द पूरा करें काम, दिल्लीवासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी देने की तैयारी हुई तेज

faridabadnews24By faridabadnews24January 14, 2021No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्ली वासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निवासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। लिहाजा, इन परियोजनाओं को हर हाल में तय समय सीमा के अंदर पूरा होगा। सीएम ने कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित है और उसी समय सीमा में काम पूरा करना है। समीक्षा बैठक में दिल्ली के जल मंत्री सतेंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के लोगों को नल से 24 घंटे साफ पानी की आपूर्ति करने की परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके साथ ही भविष्य में पानी की बढ़ती मांग के अनुसार जलापूर्ति की क्षमता बढ़ाने वाली परियोजनाओं पर भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इस दौरान डीजेबी के एसटीपी और डीएसआईआईडीसी के सीईटीपी का पुनर्नवीनीकरण करके पानी के उपयोग को बढ़ाने और सीईटीपी को अपग्रेड करने के लिए चल रही परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। दिल्ली जल बोर्ड ने 70 एमजीडी कोरोनेशन पिलर एसटीपी, 20 एमजीडी औचंदी और जयंती रेगुलेटर परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, यूवाईआरबी और डीजेबी ने उपचारित अपशिष्टों के उपयोग की स्थिति को लेकर किए गए संयुक्त निरीक्षण के बारे में भी बताया।

बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली को 2031 तक करीब 1500 एमजीडी पानी की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली की काॅलोनियों में पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से पहुंचाने का प्रयास तेजी से जारी है। अभी तक 1799 काॅलोनियों में से 1622 में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। अगले कुछ महीने में इन काॅलोनियों में पाइप लाइन से साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, 113 काॅलोनियों को छोड़ कर बाकी में मार्च 2022 तक पानी की पाइप लाइन पहुंच जाएगी।

दिल्ली की कालोनियों में जलापूर्ति की स्थिति

वाटर प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी एरिया और संगम विहार कालोनी की कुल 580 कालोनियां आती हैं। इसमें 517 कॉलोनियों को पानी के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। बाकी कॉलोनी में दिसंबर 2021 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, दिल्ली में कुल 1799 कच्ची कालोनियां हैं। इसमे से पूर्वी दिल्ली में 260 कालोनियां है, जिसमें से 256 कॉलोनियों को वाटर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। बाकी कॉलोनी को डीमार्केशन और एनओसी मिलने के 8 महीने के बाद पूरा कर लिया जाएगा। साउथ दिल्ली में 432 कॉलोनी है, जिसमें 352 कॉलोनी तक पानी का नेटवर्क पहुंचाया जा चुका है और बाकी को मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। सेंट्रल दिल्ली और नार्थ दिल्ली में कुल 144 कॉलोनी है। जिसमें 138 कॉलोनी को पानी के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है और शेष कॉलोनी में मार्च 2022 तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। वेस्ट दिल्ली में 383 कॉलोनी है, जिसमें से 359 कॉलोनियों में पानी नेटवर्क पहुंच चुका है और शेष में 31 अक्टूबर 2021 तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। पूरी दिल्ली में कुल 1799 कालोनियों में से 1622 कालोनियों में पानी पहुंच चुका है और पानी का नेटवर्क बिछाया जा चुका है। दिल्ली सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि मार्च 2022 तक दिल्ली की सभी अनाधिकृत व अधिकृत कॉलोनियों में पानी पहुंचा दिया जाए।

CM said - complete work soon faridabadnews faridabadnews24 preparations to provide clean water to the residents of Delhi for 24 hours fast
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.