फरीदाबाद : वीर भारत ट्रस्ट द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। अधिक ठंड को देखते हुए वीर भारत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सेक्टर 2 की झुग्गियों में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर भारत ट्रस्ट की प्रेसिडेंट संगीता नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, सुष्मिता भौमिक, लोकेश शर्मा, निरंजन कुमार, रंजीत मालाकार,रंजीत पंडित, दीपिका आदि मौजूद थे।

