अगर आपका भी खाता पीएनबी में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि देशभर में बढ़ रही एटीएम धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसमें पीएनबी ग्राहक 1 फरवरी 2021 से नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यानी आप नॉन-ईवीएम मशीनों से कैश नहीं निकाल पाएंगे। इसकी जानकारी PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके दी है।

PNB ने ट्वीट किया
पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके बताया कि अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए PNB नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से 01.02.2021 से लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) को प्रतिबंधित करेगा. गो-डिजिटल, गो-सेफ…!
बिना EMV मशीन से नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन
बैंक ने बताया कि धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएनबी ने यह कदम उठाया है, जिससे ग्राहकों का पैसा सेफ रहे। 1 फरवरी के बाद से ग्राहक बिना ईएमवी वाले एटीएम से फाइनेंशियल या फिर नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।
क्या होता है Non-EVM ATM?
आपको बता दें नॉन-ईएमवी एटीएम वह हैं जिनमें लेनदेन के दौरान कार्ड नहीं रखा जाता है। इसमें मैग्नेटिक स्ट्रिप के जरिए डाटा को रीड किया जाता है। इसके अलावा ईएमवी एटीएम में कार्ड को कुछ सेकेंड्स के लिए लॉक हो जाता है।
हाल ही में PNB ग्राहकों को मिली थी ये खास सुविधा
बता दें हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को PNBOne ऐप के जरिए आप अपने एटीएम डेबिट कार्ड को ऑन/ ऑफ करने की सुविधा दी है। आप अपने कार्ड को यूज नहीं करने पर ‘ऑफ’ यानी इसे बंद कर सकते हैं। ऐसा कर आपका बैंक खाते में रखा आपका पैसा सेफ रहेगा।

