फरीदाबाद : शहर में कारों के एलॉय व्हील चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह लगातार रात के समय घरों के बाहर खड़ी हुई कारों से टायर चोरी करता है और फिर फरार हो जाता है। सोमवार रात को भी इस गिरोह ने सेक्टर-82 में फ्लोरिडा सोसाइटी के अंदर खड़ी हुई कार के दो एलॉय व्हील चोरी कर लिए है।

चोरों ने चोरी देर रात अंधेरे में की जिसके कारण अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई हैमामले में सेक्टर-76 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने और अंधेरे के कारण कुछ रिकोर्ड नहीं हो पाया। अब पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है जिसके बाद उन्हें पकड़ा जाएगा। बता दें कि सर्दियों में हर साल गाड़ी के टायर चोरी होते हैं।
