फरीदाबाद : सखी सरवर बिरादरी के आज हुए चुनाव में समाजसेवी पवन डाबर भारी मतों से प्रधान चुने गए। कुल डाले गए 526 वोटों में से पवन डाबर को 347 वोट मिली जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 80 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। पवन डाबर के प्रधान चुने जाने पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवादारों ने अपनी ओर से गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर डाबर ने कहा कि सखी सरवर बिरादरी के सदस्यों ने भारी संख्या में उनके पक्ष में वोट कर उनको जो जिम्मेदारी सौंपी उसको वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज व क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा यहां के निवासियों को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासन से शीघ्र मुलाकात करेंगे ताकि यहां नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न रहे। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का प्रधान पवन डाबर ने धन्यवाद व्यक्त किया।इस मौके पर पवन डाबर के प्रधान बनने पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवादारों टोनी पहलवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, जय कत्याल, नवीन पसरीचा, सरबजीत सिंह चौहान, गुरमीत सिंह, अनिल अरोड़ा, सुनील कुमार, संजय खंडेलवाल, सुरेंद्र सिंह सांगा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पवन डाबर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी और आशा व्यक्त की कि वे समाज व क्षेत्र की उन्नति के लिए सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
