राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पटना, बिहार जिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी समाजहित में कार्य कर रही हैं। प्रतिभा जी द्वारा समय समय पर जरूरतमन्दों की मदद की गई। बढ़ती ठंड में सड़क किनारे बैठे वृद्ध लोगों को ऊनि कपडे बांटे व कभी उनको खाद्य सामग्री दी।

प्रतिभा जी ने पटना में एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रतिभा जी ने कहा कि वे टीम के साथ गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी व उनके स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए उनमें सेनिटरी पेड भी वितरित करेंगी।
