फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन के वकील ने जीता बैसट बोलर का खि़ताब गाँव नचौली के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न विभिन्न जिला बार एसोसियेशन की क्रिकेट टीमों का मुक़ाबला चल रहा है, जिसमें लगभग दिल्ली, पलवल गुरुग्राम, यूपी की दस जि़ला बार एसोसियेशन की टीमें भाग ले रही हैं।

इसमें आज जि़ला बार एसोसिएशन व पलवल की टीमों का मुक़ाबला हुआ, जिसमें आज फऱीदाबाद व पलवल का मुक़ाबला बराबर रहा। यह मुक़ाबले 9 जनवरी से खेले जा रहे हैं। आज लीग मैच का अंतिम दिन था, जिसमें मैन आफ दा मैच हरबंस गोदारा को बैस्ट बॉलर व फ़ाईटर आफ दा मैच अवॉर्ड दिया गया। मुख्य अतिथि बार काउंसिल के पूर्व सदस्य ओ पी शर्मा, बार काउंसिल के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, पूर्व महासचिव कंवर दलपत सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इन मैचों का आयोजन ओरिजनल कमेटी के सदस्य देवू कपासिया, सरफराज नवाज़, हंरबनस गोदारा, सोनू डागर, सचिन सागवान द्वारा किया गया। आज के मैचों मे मुख्य अतिथि पूर्व महासचिव सतवीर शर्मा, अनिल पाराशर, जोगिंदर नरवत प्रकाश वीर नागर, नरेश रावत, विकास भडाना, मुकेश नैन, ओम वीर धनकड, अब्दुल वहीद, मंनजूर अली, एस एम शहनावाज, दिलराज चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
