Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज का किया दौरा, विधायक आफताब अहमद ने

शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज का किया दौरा, विधायक आफताब अहमद ने

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : नूंह के विधायक आफताब अहमद ने शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की निदेशक डॉ संगीता, डॉ. अनुराग सिंह, मेडिकल सुप्रीडेंट से अस्पताल के अंदर की सुविधाओं एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। श्री आफताब ने बताया कि शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ह्दय रोग, कार्डियालोजी, किडनी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, बर्न एवं प्लास्टिक वार्ड की स्थापना की जाने की मांग की है। ताकि स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं के बाहर धक्के न खाने पड़ें।

उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों का जो डेंटल कॉलेज मंजूर हुआ था, उसको 50 सीटों का किया जा रहा है। हमारी माननीय मुख्यमंत्री से अपील है कि स्थानीय लोगों की आबादी एवं जरूरत को देखते हुए इसको 100 सीटों का ही रहने दिया जाए। विधायक नूंह ने कॉलेज परिसर में अलाइड कोर्सिस जैसे : बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी, लैब टैक्नीशियन, फिजियोथैरेपी आदि कोर्सिस शुरू कराए जाने की मांग की, ताकि बच्चों को लाभ मिल सके और नए सैशन में बेहतर कैरियर की शुरूआत कर सकें। सन् 2012 में कांग्रेस सरकार द्वारा 650 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किए गए इस कॉलेज में सुविधाओं के अभाव में लोगों को भटकना न पड़े, इसलिए कॉलेज को स्वच्छ वातावरण में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना अति आवश्यक है। श्री आफताब ने बताया कि पिछले कुछ समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने में कॉलेज असफल साबित हो रहा है। लम्बे समय रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था न होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं, जो चिंतन का विषय है। कॉलेज में जब अल्ट्रासाउण्ड मशीन सहित सभी सुविधाएं हैं, तो रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जानी चाहिए। मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. संगीता ने बताया कि कॉलेज में पिछले 10 दिनों से नहीं आया कोरोना का एक भी मरीज नहीं आया है, जो बड़ी खुशी की बात है। इसके अतिरिक्त ओपीडी में प्रतिदिन 600 से अधिक लोग आते हैं, जिनका नियमित उपचार किया जा रहा है।

faridabadnews faridabadnews24 MLA Aftab Ahmed Shahid Hasan Khan visits Mewati Medical College
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.