Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आधा दर्जन इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद दिल्ली-एनसीआर के, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

आधा दर्जन इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद दिल्ली-एनसीआर के, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2021No Comments5 Mins Read

नई दिल्ली : समूची दिल्ली में चल रहे किसानों के उग्र प्रदर्शन के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने अस्थायी रूप से सिंघु, गाजीपुर, टीकरी बॉर्डर, मुबरका चौक और नांगलोई में मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक इंटरनेट सर्विस स्थगित कर दी गई है।

  • वहीं, लालकिला के लाहौरी गेट पर लगा दरवाजा उपद्रवी किसानों ने तोड़ दिया है। इसके बाद उपद्रवी मीना बाजार तक पहुंच गए हैं। मीना बाजार में क्या नुकसान किया है? अभी पता नही चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने अपने को कार्यालय में बंद कर लिया है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने फिर ध्वजारोहण स्थान पर कब्जा कर लिया है। हजारों की संख्या में लोग ध्वजारोहण स्थान पर पहुंच गए हैं।
  •  मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, लालकिला पर पुलिस कर्मियों को घेर कर मारने की कोशिश की गई।
  •  उपद्रवियों ने तलवार से पुलिस कर्मियों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमला निहंगों ने किया। वहीं,  लाल किला खाली कराने में पुलिस कामयाब होती दिखाई दे रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी जारी है।
  • वहीं,हिंसक प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि राजनीतिक दलों ने ये माहौल खराब किया है, किसानों ने नहीं। इस बीच दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड जारी है, लेकिन हिंसक प्रदर्शनों के साथ। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर परेड के दौरान आइटीओ समेत दिल्ली में कई जगहों पर किसान अराजक हो चुके हैं। गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ पुलिसकर्मियों को भी पीटने की खबरें आ रही हैं। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया है।
  • इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि दिल्ली में घुसकर हिंसा, तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों का उनके संगठन से कोई वास्ता नहीं है। इस बीच किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं, इनमें आइटीओ मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। दोपहर बाद हड़दंगी किसान लाल किला पर पहुंचे। यहां से कुछ नजदीक ही किसानों ने आइएसबीटी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा।
  • आइटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प शुरू हो गई है। इस बीच पुलिस ने किसानों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया है।
  • आईटीओ पर किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा कर पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की गई।
  • गाजीपुर, आइटीओ और नांगलोई में किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में ही बैरिकेड तोड़ डाले।

  • नोएडा मोड़ पर हिंसक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया। इसी के साथ पुलिस ने किसानों को मयूर विहार फेस- स्टेशन से वापस कर दिया है। अब किसान वापस नोएडा में धरना स्थल की ओर लौट रहे हैं।
  • दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
  • किसानों द्वारा उत्पात मचाने और तोड़फोड़ करने पर दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसानों की पिटाई शुरू कर दी है।
  • करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, उनका कहना है कि यहां से किसानों की ट्रैक्टर रैली जाएगी।

उग्र हुए आंदोलनकारी किसान

सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक के पास पहुंचे ट्रैक्टरों पर सवार किसान उग्र हो गए हैं। किसान बाहरी रिंग रोड की तरफ जाने पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसान बैरिकेड तोड़ने लगे। बसों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। किसानों व पुलिस के बीच झड़प भी हो रही है। यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

— ANI (@ANI) January 26, 2021

किसानों ने किया दिल्ली कूच, बेरिगेटिंग हटाई

यूपी गेट पर किसान दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। ट्रैक्टरों के साथ ट्रॉली भी जोड़ी है, जिसमें खाने का सामान व सिलेंडर आदि भी रखे गए हैं। ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों के झंडे एवं गन्ने भी लगाए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर झांकी भी लगी है। नारेबाजी के साथ किसान दिल्ली के लिए निकल गए हैं। पुलिस सड़क के एक और खड़ी है। एसएसबी के जवान भी खड़ा होकर किसानों को जाते हुए देख रहे हैं। किसान समिति के वॉलिंटियर्स व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। वहीं, किसान संगठन के जिम्मेदार खासकर युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने की लगातार अपील कर रहे हैं। युवा ट्रैक्टरों को तेजी के साथ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हैं।

ट्रैक्टरों में लगे हैं सायरन

दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों के ट्रैक्टरों में सायरन भी लगे हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली में तेज आवाज डीजे भी बजाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच व्यवस्था बिगड़ने के कारण यूपी गेट गाजीपुर बार्डर पर जाम की स्थिति बनी है।

  • टीकरी बॉर्डर से निकले ट्रैक्टर परेड को नजफगढ़ में देखने के लिए बड़ी संख्या स्थानीय लोग सड़क किनारे खड़े हैं।

  • इस बीच दिल्ली के तीन रूटों पर मंगलवार को किसान संगठन ने ट्रैक्टर परेड भी निकालना शुरू कर दिया है। टीकरी बॉर्डर के बाद यूपी गेट से भी किसान दिल्ली में घुस गए हैं। दोनों जगहों पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ा है। पूर्वी दिल्ली स्थित यूपी गेट पर बैरिकेड तोड़कर किसान दिल्ली में घुस गए हैं। यहां तक कि गाज़ीपुर डेयरी फार्म तक पहुंच गए हैं।
faridabadnews faridabadnews24 Internet service stopped in half a dozen areas of Delhi-NCR Ministry of Home Affairs decided
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.