Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनएचपीसी ने 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया

एनएचपीसी ने 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2021No Comments2 Mins Read

 

फरीदाबाद : एनएचपीसी लिमिटेड ने 26 जनवरी 2021 को भारत का 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत एनएचपीसी कार्यालय परिसर, फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में, श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज हमें अपने देश के पूर्व नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत उत्पादन के अलावा, एनएचपीसी अपनी सीएसआर-एसडी योजना के तहत लोगों को लाभान्वित करने के लिए गतिविधियां भी कर रहा है।

श्री सिंह ने एनएचपीसी के कार्मिकों को उनके समर्पण और कोविड – 19 लॉकडाउन अवधि के दौरान भी 24×7 आधार पर विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्रालय ने एनएचपीसी पर भरोसा किया है और मुझे विश्वास है कि एनएचपीसी तेजी से विकास करते हुए इस दशक में 30,000 मेगावाट की कंपनी बन जाएगी । इस कार्यक्रम में श्री एन.के. जैन, निदेशक (कार्मिक), श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी), श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) और श्री विश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), श्री ए. के. श्रीवास्तव, सीवीओ, वरिष्ठ अधिकारीगण और एनएचपीसी के कार्मिक उपस्थित थे ।
हरियाणा में एनएचपीसी द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए, राज्य सरकार, हरियाणा ने श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व संबंधी कार्यों और कोविड -19 राहत कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है । गुरुग्राम में उनकी ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में श्री कंवर पाल, माननीय शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार से श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी की ओर से श्री हरीश कुमार, कार्यपालक निदेशक (सीएसआर) द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त किया गया ।
समारोह के दौरान, एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस कार्यक्रम में श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी के नेतृत्व में एनएचपीसी सोलर इलेवन और श्री एन.के. जैन, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी के नेतृत्व में एनएचपीसी विंड पॉवर इलेवन के बीच 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान एक रोमांचक क्रिकेट मैच और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इसका खूब आनंद लिया।

faridabadnews faridabadnews24 NHPC Celebrates 72nd Republic Day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.