फरीदाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सैक्टर-2 स्थित पं. चन्द्रशेखर आजाद स्मारकपार्क पर तिरंगा फहराया और धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह काआयोजन किया। इससे पूर्व पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने शहीद पं. चन्द्रशेखरआजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने वीरशहीदों को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुतमहत्वपूर्ण वीर शहीदों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली। जिसके बादहमारे संविधान की रचना की गई 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागूहुआ। जिसके बाद भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु एवं गणतंत्र देश घोषितकिया गया। आज के दिन को पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। ध्वजारोहणकार्यक्रम में पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली के साथ किशोर शर्मा, राकेशसुखवारिया, सूरजप्रकाश, बंटी साहुपुरा, देवराज शर्मा, शिव कुमार, ललितपाराशर, भारत भूषण, रामजीलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

