कोच्चि : केरल हाई कोर्ट ने विराट कोहली और अभिनेत्री तमन्नाह भाटिया व अभिनेता अजु वर्गीज को नोटिस भेजा है। बताया गया कि एक याचिका डाली गई, जिसमें ऑनलाइन रम्मी गेम पर कानूनी रोक लगाने की मांग की गईहै। इस संबंध में तीनों हस्तियों को नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि वे ऑनलाइन रम्मी गेम के ब्रांड एंबेसडर हैं। बता दें कि इन गेम पर जुआ को बढ़ाया देने और TV पर सिर्फ जीते हुए व्यक्तियों को ही दिखाने का आरोप है, जब्कि हर रोज कई लोग इनमें खूब रुपये हारते हैं। केरल हाई कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है।

