फ़रीदाबाद : जवाहर कॉलोनी स्थित शहर की नामी संस्थान तथा मैथमेटिक्स के चाणक्य कहते जाने वाले संस्थान maths-with-santosh में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तथा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया इसमें सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे, संस्थान के चेयर पर्सन संतोष ठाकुर जी ने बोलते हुए विषय रखा की यह गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की जीत है इस दिन देश में संविधान की स्थापना की गई थी, तो सभी विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह जीवन में हमेशा ऐसे कार्य करें जो संविधान के दायरे में हो, और यह भी ध्यान रखें चाहे वह देश में हो या विदेश में हो, किसी भी विचार के हो दिल में हमेशा हिंदुस्तान रहना चाहिए, उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि सभी विद्यार्थी सुभाष चंद्र बोस जी की भांति मेधावी व तेजस्वी बने और देश हित में कार्य करते रहें, इस मौके पर सभी विद्यार्थियों के साथ साथ अकाउंट्स के अध्यापक विकास पाल जी, फिजिक्स के अध्यापक ट्विंकल जी, विद्यार्थी जिसमें भूमि पांडे, बरन, जान्हवी, यश, प्रिंस, अभय, विपुल आदि प्रमुख विद्यार्थी उपस्थित रहे

