नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में देखा जाए तो स्टार्स से कहीं ज्यादा स्टार किड्स चर्चा में रहते हैं। वहीं पापाराजी भी स्टार किड्स की फोटो क्लिक करना बहुत पसंद है। फिर चाहे वो सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर हो या फिर शाहरुख खान के बेटे अबराम हो इनकी तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं अब दो स्टार किड्स की एक साथ तस्वीर सामने आई है। ये कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान है। दोनों को स्टार किड्स को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।
पापाराजी ने हाल ही में अहान शेट्टी और आर्यन खान की फोटोज क्लिक की हैं। इस तस्वीर में देखकर ऐसे लगा रहा है कि अहान और आर्यन क्रिकेट मैच खेल रहे थे। वहीं दोनों की मैदान से बाहर निकलते समय कि उनकी फोटोज सामने आई हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान और अहान शेट्टी इस दौरान सिंपल एथलेटिक वियर में नजर आ रहे हैं। जहां आर्यन पूरी तरह से काले रंग के कपड़े में थे, वहीं अहान शेट्टी ने एक सफेद टी-शर्ट और काले रंग का लोवल पहन रखा था।

आपको बता दें कि फैंस बड़ी ही बेसब्री से इन दोनों स्टार किड्स को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आर्यन के लिए आपके थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अहान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान ‘तड़प’ फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया करने जा रहे हैं।
वहीं अगर हम आर्यन खान की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आर्यन की आए दिन लेटेस्ट तस्वीरें सोशन प्लेटफॉर्म पर वायरल होती हैं। वहीं आर्यन अपनी बहन सुहाना खान के साथ भी कई सारी तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। फैंस भी भाई-बहन की इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।
