फरीदाबाद : मिशन जागृति के द्वारा13 फरवरी 2021 से डिजिटल ग्रामीण क्रांति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है । जिसमे 80 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह कोर्स सभी जरूरतमंद प्रतिभागियों के लिए निशुल्क है। इस कोर्स को करने के बाद प्रतिभागी जीविका उपार्जन के लिए आत्मनिर्भर हो सकता है। प्रतिभागियो
दिये नीचे दिये गए लिंक के मध्याम से फोरम भर्ना होगा l
https://forms.gle/SYYJ6k4qu21MSjLe8
संस्था कि जिला अध्यक्ष विवेक गौतम ने बताया कि यह एक सीएसआर प्रोजेक्ट है जिसके माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा बच्चो और बड़ो को आत्मनिर्भर कर रहे है ! इस से पहले के कार्यक्रम मे भी मिशन जागृति के द्वारा काफी जरूरतमन्द और होनहार बच्चो को डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करवाया गया है ! कोर्स ऑनलाइन होगा कोर्स 13 फरवरी से शुरू होगा और 7 तारीख तक फोरम भर्ना होगा उसके बाद एक तीन सदस्य समिति बच्चो को इंटरव्यू कर के चुनेगी कोर्स की संयोजक प्रभा सोलंकी ने बतया कि डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये की जाने वाली मार्केटिंग है. इसे ऑनलाइन मार्केटिंग भी कह सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी उभरता हुआ कारोबार है. इसमें ऐसा दावा कोई नहीं कर सकता कि उसे सबकुछ मालूम है. आप अपने इंटरेस्ट को देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं. इसमें खुद को हमेशा ही अपडेट करते रहना पड़ता है और समय के साथ ही प्रोफेशनल एक्सपर्ट लोगों की मांग बढ़ने वाली है. आप अपने पसंद और नापसंद को देखते हुए डिजिटल की किसी भी फील्ड को चुनकर आप मजबूत करियर पाने के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इसे कर्रे यह कोर्स करना चाहिए !

