Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bigg Boss 14 : स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को किया सावधान, सोनाली फोगाट के नाम से हो रहा ये बड़ा फ्रॉड

Bigg Boss 14 : स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को किया सावधान, सोनाली फोगाट के नाम से हो रहा ये बड़ा फ्रॉड

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2021Updated:January 30, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  बिग बॉस 14 फेम बीजेपी लीडर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सोनाली गेम शो से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अपने इंटरव्यूज़ की वजह से वो खबरों में बनी हुई हैं। बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद सोनाली लगातर रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली पर निशाना साथ रही हैं। अपने इंटरव्यूज़ के कुछ वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। इस बीच सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक फ्रॉड का खुलासा किया है जो उनके नाम से किया जा रहा है।

जी हां, बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के नाम से लोगों को ठगा जा रहा है। इस बात की भनक जैसे ही सोनाली को पड़ी तो उन्होंने अपने फैंस को सावधान किया है और स्क्रीनशॉट के जरिए उस धोखाधड़ी का खुलासा भी किया है।

फेक अकाउंट बनाकर पैसों की ठगी

सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फेक फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें एक शख्स पैसे मांग रहा है। अगर आप ग़ौर करेंगे तो इस फेक अकाउंट की प्रोफाइल में सोनाली और एक अन्य शख्स की फोटो लगी हुई है। ज़ाहिर है सोनाली की फोटो लोगों को धोखा देने के लिए लगाई गई होगी। स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि फ्रॉड शख्स 40 हज़ार रुपए मांग रहा है, जिसके लिए उसने अपनी अकाउंट डिटेल्स भी शेयर की हैं।

लोगों को किया सावधान 

स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनाली ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों! आप सभी से निवेदन है कृपया मेरे ये फेसबुक अकाउंट को अनफॉलो कर दें। क्योंकि ये एक फेक अकाउंट है। इस अकाउंट के माध्यम से ये व्यक्ति सबसे पैसे मांग रहा है। कृपया इस अकाउंट से दूर रहें। रिपोर्ट प्रोसेस में चल रही है। शुक्रिया सोनाली फोगाट।

आपको बता दें कि सोनाली का सफर बिग बॉस में ज्यादा लंबा नहीं रहा। करीब एक महीने घर में रहकर वो गेम शो से बाहर हो गईं। सोनाली जब बिग बॉस में आई थीं तब काफी गायब थीं। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने रफ्तार पकड़ी तब तक उनका घर से विदा लेने का वक्त आ गया। घर में उनका रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली से सबसे ज्यादा पंगा हुआ था।

Bigg Boss 14: People beware by sharing screenshot faridabadnews faridabadnews24 this big fraud happening in the name of Sonali Phogat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.