फ़रीदाबाद : आश्रम क़त दर्शन दरबार सेक्टर 46 फरीदाबाद में कल पूर्णमासी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु महाराज घसीटा राम ‘कंत’ जी ने पहुंचकर साध संगतों को अपने प्रवचनों द्वारा निहाल किया। गुरु महाराज कंत जी ने इस बात पर जोर दिया व समझाया कि इस कोरोना की जंग में हमें सदैव प्रशासन व सरकार द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों को पूर्ण रूप से अमल में लाना होगा। हम सबका यह फर्ज भी है, हमारी एकनिष्ठा एवं प्रण ही हमें इस महामारी से छुटकारा दिला सकता है।
गुरु महाराज कंत जी ने अपने शब्दों में कहा कि हमें सदैव एक दूसरे के काम आना चाहिए। एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर लडऩा नहीं चाहिए, अपितु मिलजुल कर रहना चाहिए। यह भी प्रेमभाव का एक रूप है। एक-दूसरे से ईष्या नहीं रखनी चाहिए। यही हमारी संस्कृति है, जिसे हमें सदैव जीवित रखना है, समाज में भाईचारा होगा तो समाज का विकास भी होगा, हर व्यक्ति का विकास होगा, देश का विकास होगा, सम्पूर्ण विश्व का विकास होगा।

