Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिया 2 लाख रुपए का सहयोग, विजय प्रताप ने किया किसान महापंचायत का समर्थन

दिया 2 लाख रुपए का सहयोग, विजय प्रताप ने किया किसान महापंचायत का समर्थन

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2021No Comments2 Mins Read

फ़रीदाबाद :  कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह रविवार को पलवल में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित 52 पाल की किसान महापंचायत में समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने किसानों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि किसान हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी बिरादरी है। सेना में जो जवान हैं, वो भी किसानों के बच्चे हैं। मगर, भाजपा सरकार ने आज ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि किसान और जवान को एक-दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की और कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि 26 जनवरी जैसी गलती दोबारा न हो। विजय प्रताप ने प्रदेश की हरियाणा सरकार के आदेश पर किसानों पर लाठियां बरसाने एवं अश्रु गैस के गोले छोडऩे की घटना की कड़ी निंदा की। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कोई मजबूत योजना बनाए जाने का भी आह्वान किया। विजय प्रताप ने महापंचायत को पूर्ण समर्थन प्रदान करते हुए 2 लाख रुपए का अनुदान भी दिया। श्री प्रताप ने कहा कि देश का किसान 2 महीने से भी अधिक समय से सडक़ों पर अपने हकों के लिए बैठे हैं, किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने वो समय भी देखा है, जब खाने-पीने के सामान की भारी कमी थी। जिसके चलते देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को हरित क्रांति लानी पड़ी और देश के लोगों से एक दिन का उपवास रखने की अपील भी की गई थी। मगर, आज बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, हमारे अन्नदाता जिन्होंने उस स्थिति से हमें बाहर निकाला, अपने हक की लड़ाई के लिए सडक़ों पर बैठने को मजबूर हैं।

 

Cooperation of 2 lakh rupees faridabadnews faridabadnews24 Vijay Pratap supported Kisan Mahapanchayat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.