फरीदाबाद : हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने हेलीकॉप्टर क्रैश में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा के शहीद होने पर शोक प्रकट किया है ! शोक व्यक्त करते हुए हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए हरियाणा से फ़रीदाबाद के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा के फरीदाबाद सेक्टर21उनके घर पहुँच कर शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया ! प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा देश सेवा में शहीद हुए। ऐसे शहीदों के कारण ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने आप को नौछावर कर देते हैं। मां भारती के सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा देश की सुरक्षा करते-करते अपने प्राणों की आहुति दे गए। उनके चरणों में नतमस्तक करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं ! आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा लेती रहेगी।उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

