Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, केंद्र और प्रदेश सरकार के पास : कृष्णपाल गुर्जर

विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, केंद्र और प्रदेश सरकार के पास : कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2021No Comments4 Mins Read

फ़रीदाबाद : केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वचन बधदता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और तिगांव के विधायक राजेश नागर गत सायं गांव राजपूरा कलां/फूलेरा में लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि से बने सामुदायिक भवन तथा विलेज नालिज सैन्टर का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार जय जवान, जय किसान की नीति को क्रियान्वित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के हित में अनेक जनहितैषी कार्य करके एक मिसाल कायम कर रही है। केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सच को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। भाजपा सरकार के पिछले 6 सालों के कार्यकाल के विकास कार्य और कांग्रेस पार्टी के 54 सालों के विकास कार्यों की तुलना में भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है। आज देश का खजाना और देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश के जवान और किसान अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही देश के सैनिक शहीद होने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार करने का काम किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन नीति बनाकर उसे क्रियान्वित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकारें जनता ने बनाई है। सरकार द्वारा विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन करके उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों की भूमि को हड़पने का काम किया। जबकि बीजेपी सरकार ने किसानों की एक इंच भूमि भी उनकी सहमति के बिना नहीं ली जाती। जबकि कांग्रेस ने सेक्शन 4, 6, और 9 लगाकर भूमि अधिकरण बिना किसान की सहमति से ही कर ली जाती थी। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तीनों कृषि विधेयक किसानों के हक में हैं। ये विधेयक किसान की आय दोगुनी होने में कारगर सिद्ध होंगे। इन विधेयकों में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिचौलियों को खत्म करके सीधा काम करने का काम किया है। अब केंद्र सरकार से एक भी रुपया आता है तो सीधा जहां का है वही जाता है और विकास कार्य पर खर्च होता है। जबकि पहले एक रुपए में से स्वयं कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि 10 से 15 पैसे का ही विकास होता था। उन्होंने कहा कि न तो मंडिया बंद होंगी और किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार वचनबद्ध है। सरकार के देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर की जोड़ी ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। नहर के ऊपर लगभग एक दर्जन पुल बनाने का काम किया। सभी गांव की फिरनी पक्के करने सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा खेल स्टेडियम बनवाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बड़ोदरा जाने वाला रास्ता फरीदाबाद के बाईपास होकर से गुजरेगा। उन्होंने कहा फरीदाबाद को कमिश्नरी बनवाई और एफएमडीए बनाने का काम किया। इससे फरीदाबाद की भूमि अधिग्रहण किए जाने वाला पैसे का विकास अब फरीदाबाद में ही किया जाएगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी देश तथा प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य  करवाने का काम कर रहे हैं। जनता का धन जनता के ही विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच कुलबीर चौहान, सरपंच विनोद नागर, पंच रोहतास, पिकराम, धर्मेंद्र, हरिओम, ममता, माया देवी, संगीता, कुम्मु सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

faridabadnews faridabadnews24 the Center and the state government have: Krishnapal Gurjar There is no shortage of funds for development works
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.