फरीदाबाद : हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के प्रधान चुनं जाने के पश्चात आज विद्यालय पहुंचने पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर फरीदाबाद के स्टाफ स्वागत किया गया। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऐतमादपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर ने सामूहिक रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर की ई एस एच एम शशी वोहरा, वरिष्ठ अध्यापक ओमपाल, सुनीता वालिया, विवेक कुमार, बलराम कौशिक, हरीओम दलाल, खुशवंत रानी, पुष्पा, मीनू कौशिक, सुशीला, अनुराधा सेठी, सहित सभी शिक्षकों व मिड डे मील वर्कर्स ने फूल महिलाओं, नोटो की माला एवं सफारी सूट से सम्मानित किया गया।

