Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिर से लगा जुर्माना, इकोग्रीन पर

फिर से लगा जुर्माना, इकोग्रीन पर

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2021No Comments2 Mins Read

 फरीदाबाद : इकोग्रीन कंपनी पर कचरा फैलाने पर फिर से जुर्माना किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष भी इस कंपनी पर करीब 6.50 लाख रुपये जुर्माना किया गया था। कंपनी पर शहर के 40 वार्डों में घर-घर से कचरा एकत्र करने की जिम्मेदारी है। इकोग्रीन कचरे को वाहनों के माध्यम से बंधवाड़ी प्लांट तक पहुंचाती है। हैरानी की बात है कि इकोग्रीन के बहुत से वाहन ढके हुए नहीं हैं। राह चलते वाहनों से कचरा गिरता रहता है और वातावरण प्रदूषित होता है।

नगर निगम की टीमें जब फील्ड में इकोग्रीन के काम का जायजा लेती हैं, तो कमियां सामने आती हैं। निगम के सफाई निरीक्षक लगातार इकोग्रीन के काम की निगरानी कर रहे हैं। इसी दौरान इकोग्रीन के कई वाहनों से कचरा फैलता पाया गया, तो कंपनी पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया।

बता दें कि दिसंबर, 2017 में इकोग्रीन ने नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कचरा एकत्र करने का काम शुरू किया था। कंपनी को अलग-अलग करके गीला और सूखा कचरा एकत्र करना था, मगर आज तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। पिछले दिनों निगमायुक्त यशपाल यादव ने इकोग्रीन के डिप्टी सीईओ संजय शर्मा को कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा था। इसके बावजूद कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। इकोग्रीन ने इन क्षेत्रों में बढ़ाई गंदगी

इकोग्रीन को भेजे गए पत्र में उन जगहों का उल्लेख किया गया है, जहां गंदगी बढ़ाई गई है। इनमें एसी नगर, नेहरू ग्राउंड, शहीद भगत सिंह मार्ग क्षेत्र प्रमुख हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में सख्ती बरती जा रही है। कचरा फैलाने, अपने घरों के आसपास मलबा डालने के मामले में कार्रवाई की जा जाएगी। मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण है। लोगों को सफाई का स्वयं ही ध्यान रखना चाहिए। एसबीएम की टीम और निगम के कर्मचारी नियमित रूप से इकोग्रीन की कार्यप्रणाली पर नजर रखे हुए हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Penalty again on ecogreen
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.