फरीदाबाद : फरीदाबाद सैक्टर 55 में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जन सेवा फाउंडेशन द्वारा स्कूल के बच्चे को कॉपी,पेंसिल , रबड़ इत्यादि पढ़ने की सामग्री बाटी गई। जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट में प्रेसिडेंट प्रीतम मालाकार ने बच्चो को अपने हाथो से पढ़ने की सामग्री बाटी और बच्चो को पढ़ाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है यही आगे चलकर देश को समाज को आगे की तरफ बढ़ाएंगे। राष्ट्र को आगे बढ़ाने में यही सहायक है। उन्होंने कहा कि जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट गरीब बच्चो को पढ़ाई लिखाई में मदद करता है और उनके सपने को साकार करने में हमेशा तैयार रहता है।

