Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्‍या हुआ जब मुफ्तखोर एएसआइ के खाने का भुगतान करने पहुंचे पुलिस आयुक्त, जानिए

क्‍या हुआ जब मुफ्तखोर एएसआइ के खाने का भुगतान करने पहुंचे पुलिस आयुक्त, जानिए

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : कुछ पुलिसकर्मियों में मुफ्तखोरी की आदत पुरानी है। अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट से खाना लेना और भुगतान ना करना ऐसे पुलिसकर्मी अपना अधिकार समझते हैं। भले ही इनकी संख्या कम है, मगर इनके कारण पूरी पुलिस की किरकिरी होती है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बुधवार को ऐसे पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया। सेक्टर-14 में रेस्टोरेंट चलाने वाले गुरदीप सिंह बख्शी ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को शिकायत दी कि एक एएसआइ रोज अक्सर आता है और खाना पैक कराकर ले जाता है।

खाने का बिल मांगने पर आंखें दिखाता

खाने का बिल मांगने पर आंखें दिखाता है। ऐसा सा काफी समय से हो रहा है, डर के चलते गुरदीप सिंह किसी को इसकी शिकायत नहीं दे रहे थे। जब पानी सिर से ऊपर होने लगा तो हिम्मत कर उन्होंने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। गुरदीप सिंह ने पुलिस आयुक्त को बताया कि लाकडाउन में उन्हें पहले ही काफी घाटा हो गया था। व्यवसाय अब किसी तरह पटरी पर आने लगा है, मगर अब पुलिसकर्मी ने तंग करना शुरू कर दिया।

करीब पांच हजार का लगाया नुकसान

पुलिस आयुक्त ने तुरंत उक्त एएसआइ की पहचान करने के निर्देश दिए। साथ ही वे खुद सेक्टर-14 में गुरदीप सिंह के रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उनसे पूछा कि एएसआइ उनसे अब तक कितने रुपये का खाना लेकर गया होगा। गुरदीप सिंह ने हिसाब लगाकर बताया कि वह अब तक करीब पांच हजार रुपये का खाना लेकर गया है।

पुलिस आयुक्त ने खुद किया भुगतान

पुलिस आयुक्त ने अपनी जेब से पांच हजार रुपये निकालकर गुरदीप सिंह को दिए। साथ ही कहा कि उन्हें किसी को भी मुफ्त खाना देने की जरूरत नहीं है। अगर फिर कोई पुलिसकर्मी उनसे मुफ्त खाना मांगे तो उसकी शिकायत करें, उस पर उचित कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक एएसआइ की ड्यूटी पब्लिक डीलिंग के काम में नहीं लगेगी। यह शिकायत उसकी एसीआर में भी दर्ज होगी। जांच के दौरान अगर उसकी गलती मिलेगी तो एएसआइ के खिलाफ कार्रवाई होगी। मेरा संदेश बिल्कुल साफ है कि मुफ्तखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी कहीं भी सामान लेकर रुपये नहीं देते तो उसकी शिकायत मुझे करें। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

faridabadnews faridabadnews24 know What happened when the commissioner of police arrived to pay for the food of free-cook ASI
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के लीलावती अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, मौके से फर्जी डॉक्टर को दबोचा

May 27, 2026

CM के आदेश पर पानी का नया शेड्यूल हो रहा तैयार, फरीदाबाद में जल संकट से मिलेगी निजात

May 27, 2026

सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने वालों को नोटिस भेजे गए, यमुना की तलहटी से लेकर ग्रेटर फरीदाबाद तक अवैध कॉलोनियों का जाल

May 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.