Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तरह वरुण शर्मा ने इंडस्ट्री में बनाई अपनी जगह, पेंट के डब्बों में मिलता था खाना, डायरेक्टर ने दिया था धोखा

इस तरह वरुण शर्मा ने इंडस्ट्री में बनाई अपनी जगह, पेंट के डब्बों में मिलता था खाना, डायरेक्टर ने दिया था धोखा

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा आज फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरे हैं। मासूम सा चेहरा और बेहतरीन एक्टिंग के बल पर वरुण ने ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन हर सेलेब की तरह वरुण का भी अपना एक स्ट्रगल रहा है। इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए वरुण उस दौर से भी गुज़रे हैं जब डायरेक्टर ने उन्हें धोखा दिया था, उन्हें पेंट के डब्बे में खाना खाना पड़ता था।

4 फरवरी को 1990 को जलंधर में जन्मे वरुण शर्मा ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी करते नज़र आते हैं। अपने 9 साल के फिल्मी करियर में वरुण ने कई यादगार रोल्स से लोगों के हंसाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां तक आने के लिए भी एक्टर को काफी संघर्षों के सामना करना पड़ा और धक्के खाने पड़े। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया था।

डायरेक्टर के धोखे के जिक्र करते हुए एक्टर ने बताया था, ‘मुझे एक फिल्म साइन हुई, मुझसे कहा गया कि आप हीरो के दोस्त हो, उन्होंने मेरा ऑडिशन तक नहीं लिया। जब मैं उनके पास गया तो उन्होंने मुझसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया। उस कॉन्ट्रैक्ट में एक पेपर पर सिर्फ चार लाइन्स लिखी हुई थीं। मैंने पूछा ये कैसा कॉन्ट्रैक्ट? वरना कॉन्ट्रेक्ट का मतलब एक किताब होता है जहां कई पन्ने होते हैं। लेकिन वो सिर्फ चार लाइन का कॉन्ट्रेक्ट था, मैंने भी साइन कर दिया क्योंकि मुझे उस वक्त ज्यादा समझ नहीं थी। उसके बाद ट्रेन से उन्होंने हमें सेट पर भेजा’।

‘जब मैं वहां पहुंचा तब जाकर मुझे पता चला कि मैं हीरो का दोस्त नहीं हूं बल्कि साइड आर्टिस्ट हूं। उन्होंने इस बारे में मुझे कुछ नहीं बताया था। इसके बाद जब शूटिंग होती थी तब आगे सब शूट होता था मैं पीछे बस चलता रहता है। पर मुझे लगा ठीक है एक तरह का तजुर्बा हो जाएगा। फिर एक दिन खाना आया, तो उन्होंने हमें पेंट के डब्बों में खाना दिया। बकायदा उन डब्बों पर बाहर से पेंट के ब्रांड का नाम लिखा हुआ था और उसके अंदर खाना था। ये देखकर सबको रोना आ गया और मेरी भी आखों में आंसू आ गए’। आपको बता दें कि वरुण जल्द ही जाहन्वी कपूर और राजकुमार राव के साथ ‘रुही अफ़्ज़ा’ में नज़र आने वाले हैं।

faridabadnews faridabadnews24 food was found in paint cans In this way the director cheated Varun Sharma made his place in the industry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.