Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आंदोलन को और तेज करने में जुटे किसान

आंदोलन को और तेज करने में जुटे किसान

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2021Updated:February 5, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : तीनों कृषि कानून को रद्द कराने के लिए चल रहे को फरीदाबाद मंडल के तीन जिलों में और तेज करने की कवायद की जा रही है। यहां जींद की तरह किसानों की महापंचायत की रणनीति बनाई जा रही है। जिला नूंह के किसानों ने जहां सात फरवरी को महापंचायत का फैसला किया है, वहीं अटोंहा धरना स्थल पर 52 पाल के टेंट लगाने शुरू कर दिए गए हैं। गुरुवार को यहां भूडेर, डागर, तेवतिया पाल ने अपने टेंट लगाए। किसान नेता राकेश टिकैत को भी बुलाने की तैयारी है।

आंदोलन को और तेज करने में जुटे किसान

गाजीपुर बार्डर पर किसानों को एकजुट करने के लिए भावुक हुए किसान नेता राकेश टिकैत को फरीदाबाद मंडल के जिलों में बुलाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि तीन दिसंबर से 27 जनवरी तक पलवल जिले के अटोंहा में चले किसान धरने में राकेश टिकैत पहले आ चुके हैं। उनके आने के बाद किसानों का हौसला बढ़ा था, मगर 28 जनवरी को पुलिस ने आंदोलन को खत्म कर दिया था। बहरहाल, किसानों ने अब संबंधित स्थल के पास ही नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर धरना दोबारा शुरू किया है। 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने बताया कि राकेश टिकैत पहले भी आ चुके हैं।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर जिला फरीदाबाद के किसानों ने कई बार अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए धरना देने कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से किसान कामयाब नही हो पाए। ऐसे में किसानों ने फिर पलवल के आटोहा में धरने में जाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। पहले की तरह ही इस बार भी पलवल और फरीदाबाद के किसान मिलकर आंदोलन को मजबूत करने हिस्सा लेंगे। इसको लेकर फरीदाबाद के किसान पलवल के किसानों के संपर्क में हैं। दयालपुर से किसान नेता बब्लू हुडडा का कहना है कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक उनका पहले ही तरह विरोध जारी रहेगा। इसके लिए किसान आंदोलन की हर गतिविधियों में पहले की तरह हिस्सा लेते रहेंगे।

बैलगाड़ी से धरना स्थल पर पहुंचे किसान कृषि कानून के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के लिए किसान अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। गुरुवार को किसान बैल गाड़ी में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि सरकार आरोप लगा रही है कि जो किसान आंदोलन में शामिल हैं वे किसान नहीं हैं। किसानों ने सरकार के इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि अपने विरोध में किसान अब खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को शामिल करेंगे। किसान महेंद्र चौहान का कहना है कि किसानों को कभी खालिस्तानी तो कभी आतंकवादी के नाम संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए इस्तेमाल किये जा रहे इस शब्दों की वजह से किसान बेहद नाराज है।

चढूनी का आना तय, राकेश टिकैत को लाने की तैयारी नूंह। हरियाणा-राजस्थान सुनहेड़ा बॉर्डर पर पिछले 24 दिन से चल रहे किसानों के धरने में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को यहां कांग्रेस के नेता एवं पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने पहुंचकर अपना समर्थन किसानों को दिया। किसान नेता रशीद अहमद एडवोकेट ने कहा कि सात फरवरी को होने जा रही महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का 7 फरवरी की महापंचायत में आना तय हो चुका है। उनकी कोशिश है कि किसान नेता राकेश टिकैत को भी पंचायत में बुलाया जाए। रशीद अहमद एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस नेत एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के अलावा पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान तथा मौजूदा कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के पुत्र जावेद एडवोकेट के अलावा इनेलो नेता सुभान खान ने भी सुनहरा बॉर्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।

faridabadnews faridabadnews24 Farmers engaged in further agitation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.