Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे पुरस्कृत बच्चों की कर चुके हैं तारीफ, जानें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं की कहानी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे पुरस्कृत बच्चों की कर चुके हैं तारीफ, जानें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं की कहानी,

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2021No Comments7 Mins Read

नई दिल्ली : पिछले दिनों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिस तरह देश के नौनिहाल बहादुरी के अलावा खेल, समाजसेवा, इनोवेशन, कला एवं संस्कृति में रुचि लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिसाल बन रहे हैं, उससे देश के अन्य बच्चों-किशोरों को भी न सिर्फ प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उनमें कुछ अलग करने का आत्मविश्वास भी आएगा। आइए जानें कुछ ऐसे ही पुरस्कृत बच्चों से उनकी कहानी एक छोटे-से आइडिया पर भी अगर सही तरीके से कार्य किया जाए, तो नतीजे उत्साहवर्धक हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने एक्शन पर ध्यान देना चाहिए..। प्रधानमंत्री के ये शब्द नोएडा के चिराग भंसाली के लिए उपयुक्त कहे जा सकते हैं। नोएडा सेक्टर-40 निवासी चिराग ने कोरोना काल में चीनी एप पर भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद स्वदेशी टेक नामक एक वेबसाइट बनाई है। नोएडा के ही सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं के छात्र चिराग बताते हैं कि नवाचार करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। यह एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है, जो हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में बढ़त प्रदान करता है। नये-नये इनोवेशन पर काम करने से काफी संतुष्टि मिलती है। इनका मानना है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपका तरीका मनचाहा परिणाम दिलाता है, जो दूसरों के लिए भी फायदेमंद हो, तो आप इनोवेटिव माने जाते हैं। वह बताते हैं कि संवाद के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कही गयी बातों से जिंदगी का नया फलसफा सीखने को मिला। उनके संदेश ने न केवल मनोबल बढ़ाया, बल्कि यह भी सिखाया कि इस सफलता की खुशी में खोना नहीं है। न ही पुरस्कार के साथ मिलने वाली वाहवाही को अपने ऊपर हावी होने देना है चिराग ने मात्र एक सप्ताह में स्वदेशी टेक नामक एप बनाकर तैयार किया था। उन्हें सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सíवसेस द्वारा दिल्ली में आयोजित टीसीएस आइटी विज में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है। इनोवेशन से बनायी अलग पहचान : कोच्चि स्थित नेवी चिल्ड्रेन स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र वीर कश्यप ने भी एक इनोवेटिव बोर्ड गेम कोरोना-युग विकसित किया है, जिसमें खिलाड़ियों को कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ता है, जैसे कि क्वारंटाइन में रहने के दौरान लोगों को करना पड़ता है। वह बताते हैं, मैंने लाकडाउन के दौरान घर में उपलब्ध वस्तुओं की मदद से ही यह गेम तैयार किया था। उसे जब यूट्यूब पर अपलोड किया, तो वह तुरंत वायरल हो गया। इस गेम में बताया गया है कि कैसे कोरोना काल में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। किस तरह से हैंड सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग कर शारीरिक दूरी बनाए रख सकते हैं।

पुणो के आठवीं कक्षा के छात्र एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, 13 वर्षीय सोनीत सिसोलेकर तो देश के सबसे युवा ज्वालामुखी विज्ञानी के रूप में पहचाने जाते हैं। इनकी मानें, तो वे छोटी उम्र से ही जियोलॉजी में रुचि लेने लगे थे। अपने पिता के साथ घर के करीब पहाड़ियों पर जाने के क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि कैसे एक समय के बाद लावा पत्थरों में तब्दील हो जाता है। जैसे-जैसे जिज्ञासा बढ़ती गई, सोनीत के ज्ञान का भंडार भी बढ़ता गया। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल्स जीते। कम नहीं होने दिया पेंटिंग का जुनून: कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में पेंटिंग के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले देहरादून के अनुराग रमोला ने विपरीत परिस्थिति में पेंटिंग के जरिये कला एवं संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने का कार्य किया। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुराग के घर में न स्टैंड बोर्ड था, न अच्छे ब्रश और रंग। कभी बेड, तो कभी जमीन पर बैठकर उन्होंने अपनी कला को तराशा और उसके माध्यम से अपने स्कूल, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया। मूल रूप से टिहरी जिले के रमोल प्रतापनगर गांव के निवासी 16 वर्षीय अनुराग का परिवार फिलहाल देहरादून के चंदर नगर स्थित नगर निगम कॉलोनी में रहता है। पिता चैत सिंह नगर निगम में लाइट सेक्शन में इंस्पेक्टर हैं। अनुराग बताते हैं, आíथक स्थिति मजबूत न होने के कारण पेंटिंग के लिए बेहतर बोर्ड और महंगे कलर नहीं खरीद सकता था। लेकिन पेंटिंग में गहरी रुचि थी, इसलिए उसे छोड़ा भी नहीं। पांचवीं कक्षा में केंद्रीय विद्यालय की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। मैंने उसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इससे आत्मविश्वास बढ़ा। पिता ने भी कुछ पैसे जुटाकर एक स्टैंड बोर्ड दिलाया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर स्कूल, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के दसवीं के छात्र अनुराग 12वीं के बाद देहरादून में आर्ट गैलरी खोलना चाहते हैं, जहां वे अब तक बनायी अपनी 160 पेंटिंग प्रदर्शित कर सकें। इसमें उन्हें भी मौका दिया जाएगा, जो जगह न मिलने के कारण अपनी पेंटिंग प्रदर्शित नहीं कर पाते। अनुराग के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन संवाद के बाद आत्मविश्वास बढ़ा, तब मन में यह विचार आया। उनके पिता चैत सिंह बताते हैं, अनुराग पेंसिल और कॉपी लेकर उसमें तरह-तरह की आकृतियां बनाता था। मैं उसे समझाता था कि बेकार की चीजें न करे, लेकिन उसकी अपनी जिद थी। इससे एक समय मुङो पेंटिंग से नफरत-सी होने लगी थी। तभी वर्ष 2006 में अनुराग ने एक शेर का चित्र बनाया, जिसे पड़ोसी और स्कूल में शिक्षकों की ओर से काफी सराहा गया। तब मुङो लगा कि यह सब निर्थक नहीं है।
रोजाना नया करने में है विश्वास

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता एवं जम्मू के जोधामल पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र हरमनजोत सिंह का कहना है कि वे अक्सर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं के समाचार सुनते रहते थे। एक दिन उन्होंने सोचा कि क्यों न ऐसा एप बनाया जाए, जो महिलाओं की सुरक्षा करे। इसके लिए उन्होंने कोडिंग सीखी, यूट्यूब से मदद ली, सेल्फ स्टडी की और आखिर में रक्षा वुमेन सेफ्टी एप बनाने में सफल रहे। हरमनजोत सिंह प्रधानमंत्री के विचारों से बहुत प्रभावित हैं। विशेषकर इस संदेश से कि आसमान छुओ, मगर अपनी जड़ों से जुड़े रहो। हरमनजोत सिंह की मां मनदीप कौर कहती हैं कि बेटे की कामयाबी किसी सपने जैसी है। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहती हूं। वहीं, पिता हरविंदर सिंह की मानें, तो बेटे ने खुद से ही सबकुछ सीखा और एप डेवलप किया। इसमें मां ने पूरा सहयोग दिया।

वेद-पुराणों के ज्ञान को विज्ञान से जोड़कर आविष्कार करने की है इच्छा

प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित लखनऊ के 11 वर्षीय व्योम आहूजा खेल और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में 35 रिकॉर्ड बना चुके हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में 28 बार इनका नाम दर्ज हुआ है। व्योम ने सिर्फ दो साल,चार माह की उम्र में बांसुरी वादन कर हर किसी को हैरान किया था। वे कई अन्य वाद्ययंत्र भी बजाते हैं, जिनमें माउथ ऑर्गन, सेक्सोफोन, गिटार,तबला आदि शामिल हैं। व्योम की इस विलक्षण प्रतिभा को मां दीया ईश्वर का आशीर्वाद मानते हुए कहती हैं, जैसे-जैसे व्योम बड़ा होता गया, उसके अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती गई। हम सिर्फ उसे बेहतर से बेहतर मंच देने का प्रयास करते रहे। वैसे, व्योम वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। वह वेद-पुराणों के ज्ञान को विज्ञान से जोड़कर आविष्कार करने की इच्छा रखते हैं। व्योम की मानें तो प्रधानमंत्री के शब्दों ने उन्हें ऊर्जा और उत्साह से भर दिया है। सीएमएस,गोमतीनगर में कक्षा सात के छात्र व्योम ने नौ साल की उम्र में बंजी जंपिंग कर एशिया के सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने का खिताब भी हासिल किया है।

faridabadnews faridabadnews24 learn the story of National Children Award winners Prime Minister Narendra Modi has also praised such award-winning children
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.